होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ टीवी पत्रकार पीयूष पांडे के इस व्यंग्य संग्रह में हैं कई रंगों के 'फूल'

वरिष्ठ टीवी पत्रकार पीयूष पांडे के इस व्यंग्य संग्रह में हैं कई रंगों के 'फूल'

दिल्ली में चल रहे पुस्तक मेले में देश के जाने-माने व्यंग्यकारों की मौजूदगी में किया गया लोकार्पण, गैर सरकारी संगठन को अग्रिम रॉयल्टी देने का किया ऐलान

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में रविवार को वरिष्ठ टीवी पत्रकार और व्यंग्यकार पीयूष पांडे के व्यंग्य संग्रह ‘कबीरा बैठा डिबेट में’ का लोकार्पण किया गया। जाने माने कवि व व्यंग्यकार अशोक चक्रधर ने इस व्यंग्य संग्रह का लोकार्पण किया।

इस मौके पर आलोक पुराणिक समेत देश के कई जाने-माने व्यंग्यकारों की मौजूदगी में पीयूष पांडे ने अपनी किताब की अग्रिम रॉयल्टी को यमुना बचाने में जुटे गैर सरकारी संगठन ब्रज हेरिटेज कंजरवेशन सोसाइटी को दान देने का ऐलान किया। उन्होंने इस मौके पर 11 हजार रुपए का चेक भी दिया, जिसे संगठन के प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने ग्रहण किया।

पीयूष पांडे का कहना था, ‘यमुना की तरफ ध्यान दिया जाना जरूरी है। इस दिशा में मेरी ये छोटी सी कोशिश है। मेरा मानना है कि लेखकों को अवॉर्ड वापसी नहीं, रॉयल्टी दान देनी चाहिए, ताकि जरूरी मुद्दों पर सार्थक भागीदारी हो सके। ये भी एक व्यंग्य का विषय ही है कि अवॉर्ड वापसी करने वाले और पुरस्कार की जुगाड़-तुगाड़ करने वाले साहित्यकारों के एक बड़े वर्ग का जमीनी मुद्दों से कोई जुड़ाव ही नहीं होता।‘

वहीं, प्रोफेसर अशोक चक्रधर ने कहा, ‘यमुना के संरक्षण के लिए रॉयल्टी दान की पीयूष की पहल अद्भुत है। मुझे लगता है कि अब इस पर विमर्श शुरू होगा। जहां तक पीयूष के व्यंग्य की बात है तो उनकी अपनी अलग शैली है। उनके पास विषयों की विविधता है और वो जिस अंदाज में कटाक्ष करते हैं, वो दिल को छूता है और दूसरों से उन्हें अलग खड़ा करता है।‘

वरिष्ठ व्यंग्यकार आलोक पुराणिक का कहना था, ‘पीयूष ने अग्रिम रॉयल्टी दान देकर नई शुरुआत की है, जिसे आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन, सच ये भी है कि हिंदी के ज्यादातर लेखक खुद पैसे देकर किताब छपवाते हैं। उन्हें रॉयल्टी मिलती ही नहीं तो दान कैसे करेंगे। अलबत्ता अंग्रेजी भाषा में लिखकर मोटी कमाई करने वाले साहित्यकारों को अवश्य रॉयल्टी का एक हिस्सा सार्थक कामों में दान करना चाहिए।’ पीयूष की व्यंग्य शैली की तारीफ करते हुए आलोक पुराणिक का कहना था कि मीडिया से जुड़ाव होने की वजह से उनके (पीयूष के) पास विषयों का भंडार है।

वहीं, वरिष्ठ टीवी पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी ने कहा, ‘व्यंग्य का दायरा बढ़ना चाहिए। पीयूष की किताब का पहला व्यंग्य कबीरा बैठा डिबेट में आज के हालात का अक्षरक्ष: वर्णन करता है। कबीरदास जी आज वास्तव में यदि किसी डिबेट में आ जाएं तो उनका हश्र वही होगा, जिसका वर्णन पीयूष ने किया है। किताब में कई व्यंग्य मीडिया की सच्चाई को सामने लाते हैं, जो पाठकों को गुदगुदाते भी हैं और सोचने को विवश भी करते हैं।’

इस मौके पर व्यंग्य आलोचक सुभाष चंदर ने कहा, ‘ऐसा हमने कभी नहीं देखा कि किसी लेखक ने रॉयल्टी दान की हो। जहां तक पीयूष के व्यंग्य की बात है, तो आप जब तक उसे पढ़ेंगे नहीं, तब तक उसे समझेंगे नहीं कि उनमें क्या खास बात है।’

पीयूष पांडे के इस व्यंग्य संग्रह को प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। इसमें 65 व्यंग्य हैं, जिसमें किसी व्यंग्य में टिकटॉक के जरिए समाजवाद लाने की परिकल्पना है तो किसी में अनुप्रास अलंकार वाली टीवी पत्रकारिता पर कटाक्ष है। पीयूष ने बताया, ‘मैं खुद 17-18 साल से टीवी मीडिया से जुड़ा हूं तो कई व्यंग्य अनायास मीडिया को केंद्र में रखकर लिखे गए हैं। लेकिन आप किताब पलटेंगे तो देखेंगे कि व्यंग्य संग्रह एक गुलदस्ते की तरह है, जिसमें कई रंगों के फूल हैं।‘

कार्यक्रम के दौरान यमुना बचाने में जुटे गैर सरकारी संगठन ब्रज फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने कहा,’यमुना आगरा से दिल्ली तक लोगों की लाइफलाइन है,लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं। ताजमहल का भविष्य भी यमुना के भविष्य से जुड़ा है। पीयूष पांडे की पहल भविष्य में और लेखकों को ध्यान इस ओर आकर्षित करेगी और लेखक सिर्फ रॉयल्टी दान देकर ही नहीं, बल्कि यमुना की बदहाली पर लिखकर भी यमुना का भला कर सकते हैं।‘ कार्यक्रम का संचालन प्रभात प्रकाशन के प्रमुख पीयूष कुमार ने किया। बता दें कि इससे पूर्व पीयूष के दो व्यंग्य संग्रह आ चुके हैं। 2012 मे ‘छिछोरेबाजी का रिजोल्यूशन’, जिसे राजकमल ने प्रकाशित किया था और 2017 में ‘धंधे मातरम्’ जिसे प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया था।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स पीयूष पांडे व्यंग्य संग्रह कबीरा बैठा डिबेट में
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

7 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

12 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago