होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे जाने-माने मीडियाकर्मी नरेश मोहन

नहीं रहे जाने-माने मीडियाकर्मी नरेश मोहन

इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी के प्रेजिडेंट भी रह चुके थे नरेश मोहन, 82 वर्षीय नरेश मोहन को कुछ दिनों पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

मीडिया के क्षेत्र में जाने-माने नाम नरेश मोहन का निधन हो गया है। करीब 82 वर्षीय नरेश मोहन को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मल्टीऑर्गन फैल्योर की वजह से उनका निधन हो गया।

बता दें कि नरेश मोहन वर्ष 1990 से 1991 तक ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ (INS) के प्रेजिडेंट रह चुके थे। उस समय वह एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट के तौर पर ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) से जुड़े हुए थे।

इसके अलावा वह ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (UNI) के चेयरमैन और ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ (PCI) के सदस्य भी रह चुके थे। पूर्व में वह ‘द ट्रिब्यून ट्रस्ट’ (The Tribune Trust) के सदस्य भी रह चुके थे।  

नरेश मोहन का याद करते हुए ‘दिल्ली प्रेस’ के एग्जिक्यूटिव पब्लिशर अनंत नाथ ने कहा, ‘दशकों तक नरेश जी अखबार और मैगजीन इंडस्ट्री के लिए मार्गदर्शक रहे। उन्होंने पब्लिशिंग से जुड़े प्रत्येक प्रमुख पहलू जैसे-लीगल एंड पॉलिसी, एडवर्टाइजिंग और न्यूज प्रिंट आदि के माध्यम से इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इंडस्ट्री को जब भी किसी मार्गदर्शन की जरूरत होती थी, वह हमेशा उपलब्ध रहते थे।’

इसके साथ ही अनंत नाथ का यह भी कहना था, ‘नरेश जी ऐसे चुनिंदा लोगों में से थे, जो संपादकीय, प्रबंधन और नीतिगत मामलों में न्यूज पब्लिशिंग के हर पहलू को समझते थे और पिछले 50 वर्षों में इंडस्ट्री के बारे में एक विश्वकोश की तरह थे। इसके अलावा वह काफी मिलनसार थे और लोगों से गर्मजोशी से मिलते थे।’


टैग्स निधन श्रद्धांजलि आईएनएस इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी नरेश मोहन
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

12 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

16 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago