होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे मातृभूमि ग्रुप के प्रबंध निदेशक एमपी वीरेंद्र कुमार
नहीं रहे मातृभूमि ग्रुप के प्रबंध निदेशक एमपी वीरेंद्र कुमार
समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’(PTI) के तीन बार चेयरमैन रह चुके थे वीरेंद्र कुमार, वह पीटीआई के निदेशक मंडल में भी शामिल थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मलयालम लेखक-पत्रकार और केरल से राज्यसभा सदस्य एमपी वीरेंद्र कुमार का गुरुवार को कोझिकोड में निधन हो गया। वह 84 साल के थे। वीरेंद्र कुमार मलयालम दैनिक समाचार पत्र मातृभूमि समूह के प्रबंध निदेशक थे। वीरेंद्र कुमार समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’(PTI) के तीन बार चेयरमैन रह चुके थे। वह समाचार एजेंसी के निदेशक मंडल में भी शामिल थे। वीरेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार आज वायनाड में किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीरेंद्र कुमार को गुरुवार रात करीब 8.30 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने देर रात करीब साढ़े 11 बजे कोझिकोड के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
वीरेंद्र कुमार का जन्म 22 जुलाई को केरल के वायनाड में एम के पाथमप्रभा के घर हुआ था। वीरेंद्र कुमार कई किताब लिख चुके हैं। वह वर्ष 1987 में केरल विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह दो बार लोकसभा के लिए भी चुने गए। मार्च 2018 में वह केरल से राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे।
उनके परिवार में पत्नी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। वर्ष 2016 में हिमालय पर यात्रा वृत्तांत (हैमवाता भूमिइल) के लिए उन्हें मूर्तिदेवी पुरस्कार दिया गया था। एमपी वीरेंद्र कुमार के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
I’m sorry to hear about the passing of author & Managing Director of the Mathrubhumi Group, M P Veerendra Kumar Ji. My condolences to his family, colleagues & friends in this time of grief.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 29, 2020
टैग्स निधन एमपी वीरेंद्र कुमार राज्यसभा सदस्य मातृभूमि ग्रुप