होम / मीडिया फोरम / MCU: इस कार्यक्रम में जुटेंगी हस्तियां, मीडिया की बारीकियों से रूबरू होने का मिलेगा मौका

MCU: इस कार्यक्रम में जुटेंगी हस्तियां, मीडिया की बारीकियों से रूबरू होने का मिलेगा मौका

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में 26 अक्टूबर से नवागत विद्यार्थियों के आत्मीय प्रबोधन और करियर मार्गदर्शन के लिए ‘संत्रारंभ 2020’ का आयोजन किया जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के विख्यात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में 26 अक्टूबर से नवागत विद्यार्थियों के आत्मीय प्रबोधन और करियर मार्गदर्शन के लिए ‘संत्रारंभ 2020’ का आयोजन किया जा रहा है। वर्चुअल रूप से होने वाले तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न टॉपिक्स पर मीडिया व शिक्षाजगत की जानी-मानी हस्तियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। सभी व्याख्यान का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम के पहले दिन 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे के बीच उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा, ‘समाज की तरह आज मीडिया भी संक्रमण काल से गुजर रहा है। इसके साथ ही दुनिया में फेक कंटेंट के खिलाफ एक युद्ध चल रहा है, हमें प्रयास करना है कि इस युद्ध में सत्य की जीत हो। इसके लिए एक पत्रकार को एक्टिविस्ट नहीं, फैक्टिविस्ट बनना चाहिए।’

सत्रारंभ के मुख्य अतिथि एवं श्री वैदिक मिशन ट्रस्ट, राजकोट के संस्थापक स्वामी धर्मबंधु ने ‘युवा शक्ति और भारत का भविष्य’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, ‘सोचने और सीखने की प्रक्रिया जीवन भर चलती रहनी चाहिए। सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। यह बातें हमें आगे ले जाती हैं।‘

‘नये दौर की पत्रकारिता की चुनौतियां’ विषय पर टाइम्स नेटवर्क की समूह संपादक (राजनीति) नविका कुमार ने कहा कि फेक न्यूज के जमाने में पत्रकारों को सतर्क रहना बहुत जरूरी है। पत्रकारों को प्रमाणित और पुष्ट खबरें ही अपने दर्शकों एवं पाठकों तक पहुंचानी चाहिए, सुनी-सुनाई बातों को नहीं। उन्होंने कहा कि अपनी और अपने संस्थान की विश्वसनीयता के लिए फेक कंटेंट को रोकना आज की सबसे बड़ी चुनौती है।

टीवी-9 नेटवर्क के संपादक एवं बिजनेस प्रमुख राकेश खर ने ‘मीडिया स्वरोजगार’ पर कहा कि कान्टेक्स्ट,  कंज्यूमर,  कंटेंट,  कम्युनिटी और कॉमर्स, डिजिटल मीडिया के प्रमुख ‘5-सी’ हैं। डिजिटल ने मीडिया व्यवसाय को बदल दिया है। डिजिटल मीडिया पर आप एक ही समय में कंज्यूमर भी हैं और प्रमोटर भी। डिजिटल मीडिया के डेटा अधिक विश्वसनीय हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया में आने आइडिया को फंडिंग की समस्या नहीं है। मीडिया की ग्रोथ देश की जीडीपी ग्रोथ से ज्यादा है।

न्योज डॉट कॉम के संस्थापक एवं संपादक आलोक वर्मा ने ‘डिजिटल मीडिया: भविष्य और संभावनाएं’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया ने अपनी उपयोगिता और महत्व कोरोना काल में सबको समझाया। कोरोना काल में डिजिटल मीडिया को भविष्य के लिए एक दिशा मिली है। इसने विज्ञापनदाताओं को भी आकर्षित किया है। मीडिया में आने वाले नवागत पत्रकारों के लिए उन्होंने कहा कि अब सिर्फ समाचार लिखना सीखना ही काफी नहीं है, डिजिटल मीडिया  के सॉफ्टवेयर्स को भी सीख कर आएं।

वहीं, 27 अक्टूबर को सुबह दस से साढ़े 11 बजे तक वरिष्ठ पत्रकार और ‘आउटलुक’ के पूर्व संपादक आलोक मेहता (पद्मश्री) ‘पत्रकारिता की लक्ष्मण रेखा’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। दोपहर एक से दो बजे तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं मीडिया निर्देशक उमेश उपाध्याय ‘न्यू मीडिया-अवसर एवं चुनौतियां’ पर चर्चा करेंगे। दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक ‘डीडी न्यूज’ के वरिष्ठ सलाहकार संपादक अशोक श्रीवास्तव ‘टेलिविजन समाचारों के बदलते प्रतिमान’ पर अपनी बात रखेंगे। वहीं, साढ़े तीन बजे से पांच बजे तक ‘ग्रे मैटर्स कम्युनिकेशंस के ’संस्थापक एवं निदेशक नवनीत आनंद ‘कोविड उपरांत व्यवसाय के लिए जनसंपर्क वैक्सीन’ विषय पर अपने विचारों से अवगत कराएंगे।

28 अक्टूबर को सुबह 10 से साढ़े 11 बजे के बीच ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ‘मीडिया मैनेजमेंट’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 11 बजे से एक बजे स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस, यूपीएस देहरादून के डीन डॉ. मनीष प्रतीक ‘कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में संभावनाएं’ विषय पर चर्चा करेंगे। वहीं, दोपहर दो बजे से अपराह्न तीन बजे तक प्रख्यात आरजे, पॉडकास्टर एवं संचार विशेषज्ञ सिमरन कोहली ‘ऑडियो स्ट्रीमिंग का भविष्य’ विषय पर अपनी बात रखेंगी।

अपराह्न साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश की अध्यक्षता में संपन्न होगा। इस मौके पर मोतिहारी (बिहार) स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति संजीव शर्मा मुख्य अतिथि एवं वक्ता की भूमिका निभाएंगे।


टैग्स डॉ. अनुराग बत्रा केजी सुरेश कुलपति माखनलाल विश्वविद्यालय वाइस चांसलर वीसी ओरिएंटेशन प्रोग्राम
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

22 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago