होम / मीडिया फोरम / MCU: दतिया परिसर में होगी पत्रकारिता, मैनेजमेंट और कंप्यूटर की पढ़ाई

MCU: दतिया परिसर में होगी पत्रकारिता, मैनेजमेंट और कंप्यूटर की पढ़ाई

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने किया लोकार्पण, माखनलाल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. केजी सुरेशन ने कहा-यह बुंदेलखंड के लिए सौगात है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय' (MCU) के दतिया स्थित राजघाट कॉलोनी परिसर का शनिवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने लोकार्पण किया। यह विश्वविद्यालय का पांचवा परिसर है, जो पूर्व में खैरी माता मंदिर दतिया में संचालित किया जाता था, जिसे स्थानांतरित कर शहर के बीच राजघाट कॉलोनी में प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के.जी सुरेश ने कहा, ‘यह विश्वविद्यालय दतिया एवं पूरे बुंदेलखंड के लिए एक सौगात है। विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता, प्रबंधन एवं कंप्यूटर पाठ्यक्रमों का संचालन यहां किया जाएगा।’ इसके साथ ही उनका यह भी कहना था कि पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है। जो विद्यार्थी विश्वविद्यालय के भोपाल एवं अन्य सहयोगी परिसरों में नहीं आ सकते हैं, उनके लिए विश्वविद्यालय के परिसर को उन तक लाया गया है। पत्रकारिता विश्वविद्यालय निरंतर अपना विस्तार कर रहा है और इसी क्रम में आज दतिया के मध्य क्षेत्र में यह नवीन भवन में नवीन कोर्सों के साथ संचालित किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के दतिया परिसर में 10-11 जून 2023 को व्यापार और शिक्षा में डिजिटल मीडिया का प्रभाव विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। इसके उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मित्र शामिल हुए और कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय दतिया का यह परिसर न सर्फ दतिया के लिए बल्कि प्रदेश के लिए एक पहचान बनेगा। वहीं, संगोष्ठी के अध्यक्ष के रूप में प्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश का कहना था कि मां बगलामुखी के धाम में आज मेरा सपना साकार हुआ कि दतिया मुख्य भाग में विश्वविद्यालय के परिसर का विधिवत उद्घाटन हुआ |

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश भर के 11 राज्यों से लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों से शोध पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें आगामी दिनों में पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं विद्वानों के बीच विचार विमर्श होगा, जिसके मंथन से ज्ञात होगा कि डिजिटल मीडिया का व्यापर एवं शिक्षा के क्षेत्र में कितना प्रभाव पड़ रहा है। संगोष्ठी से प्राप्त निष्कर्षो का लाभ शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को प्राप्त होगा।

संगोष्ठी में संरक्षक प्रो. (डॉ) अविनाश वाजपेयी द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. मणि नायर ने बताया कि आज का दौर मीडिया का है और मीडिया व्यापर एवं शिक्षा को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. कपिल राज चंदोरिया ने आभार प्रदर्शन किया।


टैग्स माखनलाल यूनिवर्सिटी कुलपति माखनलाल विश्वविद्यालय एमसीयू पत्रकारिता विश्वविद्यालय वाइस चांसलर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय वीसी प्रो. केजी सुरेश दतिया डॉ. नरोत्तम मिश्रा
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

23 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago