होम / मीडिया फोरम / प्रशासन के इस कदम से नाराज हुए पत्रकार, जमीन पर लेटकर किया प्रदर्शन

प्रशासन के इस कदम से नाराज हुए पत्रकार, जमीन पर लेटकर किया प्रदर्शन

पत्रकारों को अपना काम करने के दौरान तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पत्रकारों को अपना काम करने के दौरान तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ड्यूटी निभाने के दौरान कई बार उनके साथ मारपीट की जाती है तो कई बार उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का आया है। बताया जाता है कि यहां के जिला अस्पताल में एक बच्ची द्वारा लगाए जा रहे पोछे का वीडियो रिकॉर्ड कर खबर को वायरल करने पर पत्रकार अमिताभ रावत  के खिलाफ प्रशासन ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उन पर बच्ची को उकसाकर पोछा लगवाते हुए वीडियो बनाने का आरोप है।

प्रशासन की इस कार्रवाई का जिले भर के पत्रकार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में जिले के तमाम पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और अमिताभ रावत के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है। यही नहीं, इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में पत्रकारों ने लेटकर प्रदर्शन भी किया। पत्रकारों ने अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल के द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में अमिताभ रावत का कहना है, ’25 जुलाई को जिला अस्पताल में एक बच्ची पोछा लगाते दिखी थी तो मैंने उसका वीडियो बना लिया था और इस पर खबर लिखी, जिसके बाद मुझ पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।’

पत्रकार निशि कांत त्रिवेदी ने पत्रकारों के इस विरोध प्रदर्शन को अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स पत्रकार प्रदर्शन एफआईआर देवरिया अमिताभ रावत
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

8 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

13 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago