होम / मीडिया फोरम / कोविड से जिंदगी की जंग हार गईं युवा पत्रकार पंखुड़ी सिंह
कोविड से जिंदगी की जंग हार गईं युवा पत्रकार पंखुड़ी सिंह
कोरोनावायरस (कोविड-19) की चपेट में आकर जान गंवाने वाले पत्रकारों में युवा पत्रकार पंखुड़ी सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) की चपेट में आकर जान गंवाने वाले पत्रकारों में युवा पत्रकार पंखुड़ी सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। बताया जाता है कि पंखुड़ी सिंह कुछ दिनों पूर्व कोरोनावायरस की चपेट में आ गई थीं और करीब दस दिनों से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वयं एचएमसीएच के डायरेक्टर को पंखुड़ी सिंह के समुचित इलाज का निर्देश दिया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड में हजारीबाग की रहने वाली पंखुड़ी सिंह इन दिनों दिल्ली में पत्रकारिता कर रही थीं और लॉकडाउन से कुछ दिनों पूर्व ही अपने घर हजारीबाग लौटी थीं, जहां पर वह कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं।
पंखुड़ी ने हजारीबाग के मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (Markham college of commerce) से पत्रकारिता में स्नातक किया था। कुछ वर्षों तक हजारीबाग में पत्रकारिता करने के बाद वह कुछ दिनों पूर्व दिल्ली आ गई थीं।
टैग्स पत्रकार का निधन कोविड-19 कोरोनावायरस पंखुड़ी सिंह