होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता की छात्रा ने जान दी, सुसाइड नोट में सामने आई ये वजह

पत्रकारिता की छात्रा ने जान दी, सुसाइड नोट में सामने आई ये वजह

माखनलाल विश्वविद्यालय से कर रही थी पत्रकारिता की पढ़ाई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मंगेतर से विवाद के बाद पत्रकारिता की छात्रा इतनी क्षुब्ध हो गई कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला इलाहाबाद का है। इस घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने उसके मंगेतर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बताया जाता है कि घरवालों ने उसकी शादी फतेहपुर जिले के कोतवाली थाने में तैनात दरोगा कालका प्रताप सिंह से तय की थी। उनका तिलक समारोह सात मई और शादी 15 मई को होनी तय हुई थी, लेकिन इस बीच मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे दुखी होकर छात्रा ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

प्रिंशु सिंह नामक छात्रा पिछले साल उस समय चर्चा में आई थी, जब उसने मध्य प्रदेश में भिंड के अटेर क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक ने प्रिंशु के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। उस समय प्रिंशु पर विधायक का विडियो वायरल कर दो करोड़ रुपयों के मांगने और बाद में 25 लाख रुपये पर समझौता करने के आरोप लगे थे। प्रिंशु को पांच लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने जेल भी भेजा था। हालांकि, बाद में प्रिंशु ने अपना बयान बदल दिया था। हाई कोर्ट में दिए शपथ पत्र में प्रिंशु का कहना था कि हेमंत कटारे ने उससे दुष्कर्म नहीं किया, बल्कि कटारे के राजनीतिक विरोधियों ने उसका इस्तेमाल किया। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में हलधरपुर की रहने वाली 21 साल की प्रिंशु  ने वर्ष 2018 में भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि से एमए इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया था। प्रिंशु की दोस्ती फेसबुक के जरिये जौनपुर निवासी दरोगा कालका प्रसाद से हुई थी। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई थी। इसके बाद दोनों ने 18 अगस्त 2018 को मथुरा में सगाई कर ली थी। छात्रा के परिवार वालों का आरोप है कि सगाई के समय दरोगा के परिजनों को 24.80 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन बाद में कालका ने लेन देन की बात को लेकर छात्रा से शादी करने से इनकार कर दिया। यही नहीं, प्रिंशु के पिता जब दरोगा के घर बात करने गए तो उन्हें बेइज्जत भी किया गया। शादी से इनकार और पिता की बेइज्जती से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। परिजनों ने प्रिंशु को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में भी प्रिंशु ने शादी टूटने के कारण खुदकुशी की बात लिखी है।

टैग्स आत्महत्या माखनलाल विश्वविद्यालय प्रिंशु सिंह हेमंत कटारे
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

5 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

10 hours ago

बड़ी खबरें