होम / मीडिया फोरम / ITV नेटवर्क ने लखनऊ में किया नारी शक्ति का सम्मान, जुटीं तमाम हस्तियां
iTV नेटवर्क ने लखनऊ में किया नारी शक्ति का सम्मान, जुटीं तमाम हस्तियां
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर में महिलाओं के लिए काम कर रहे तमाम महिला संगठनों, खिलाड़ियों, कामगारों,बुनकरों, समाजसेवियों व डाक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
आईटीवी नेटवर्क (iTV Network) ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंडिया न्यूज यूपी/उत्तराखंड के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, उतर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह और बीजेपी की नेता अपर्णा यादव समेत उत्तर प्रदेश की कई महिला मंत्रियों ने शिरकत की। एनआरएचएम (यूपी) की निदेशक पिंकी जोएल (आईएएस) ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर में महिलाओं के लिए काम कर रहे तमाम महिला संगठनों, खिलाड़ियों, कामगारों, बुनकरों, समाजसेवियों व डाक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए खूब काम कर रही है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि हर महिला का लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए तो उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।
बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने मोदी जी को आशीर्वाद दिया है तो आंएगे मोदी जी ही। इस कार्यक्रम को इंडिया न्यूज़ यूपी/उत्तराखंड के चैनल हेड अरविंद चतुर्वेदी में संचालित किया।
टैग्स इंडिया न्यूज आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा नारी शक्ति वंदन