होम / मीडिया फोरम / ITV नेटवर्क ने अपने एंप्लॉयीज के काम को कुछ यूं सराहा, शेयर किए अनुभव

iTV नेटवर्क ने अपने एंप्लॉयीज के काम को कुछ यूं सराहा, शेयर किए अनुभव

‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा की पहल पर दिल्ली के ओखला स्थित कंपनी परिसर में किया गया टाउन हॉल मीटिंग का आयोजन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) ने बुधवार को टाउन हॉल मीटिंग का आयोजन किया। ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा की पहल पर दिल्ली में ओखला स्थित कंपनी परिसर में हुई इस टाउन हॉल मीटिंग का उद्देश्य न सिर्फ एंप्लॉयीज के काम को सराहना था, बल्कि उनके साथ संवाद स्थापित करना भी था।

इस दौरान देश भर से इस नेटवर्क के तमाम एंप्लॉयीज इस टाउन हॉल मीटिंग में शामिल हुए, वहीं जो किसी कारणवश नहीं आ सके, उन्होंने वर्चुअल रूप से इस मीटिंग में भाग लिया। इस मौके पर आईटीवी नेटवर्क की शुरुआत से ही जुड़े तमाम एंप्लॉयीज भी शामिल हुए और अपने-अपने अनुभव शेयर किए। इनमें एडिटोरियल व मार्केटिंग से लेकर पैंट्री ब्वॉय और प्लंबर तक शामिल रहे।

इस मौके पर नेटवर्क ने भी एंप्लॉयीज के काम की काफी सराहना की और बताया कि कुछ फैसलों की वजह से पूर्व में नेटवर्क को कुछ आर्थिक समस्या अवश्य हुई थी, लेकिन अब किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। नेटवर्क पर किसी तरह की ऐसी देनदारी नहीं है, जिससे आर्थिक मोर्चे पर कोई दिक्कत आए। मैनेजमेंट का यह भी कहना था कि यह ऐसी कंपनी है, जिस पर जिस किसी दूसरे पक्ष की किसी भी तरह की हिस्सेदारी अथवा देनदारी नहीं है।

इस मौके पर नेटवर्क की ओर से केक भी काटा गया, जिसमें सभी एंप्लॉयीज शामिल रहे। इसके बाद मैनेजमेंट की तरफ से तमाम स्टाफ को प्रशंसा पत्र दिए गए और उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित भी किया गया। दिल्ली में रिपोर्टर महिमा कटारिया को बेस्ट रिपोर्टर के खिताब से नवाजा गया।  

 

समाचार4मीडिया से बातचीत में ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से समय के साथ नेटवर्क काफी मजबूत हुआ है। इस दौरान तमाम साथी लंबे समय से नेटवर्क में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस टाउन हॉल मीटिंग का उद्देश्य इन एंप्लॉयीज के साथ संवाद स्थापित करना और उनके अनुभव को जानने-समझने के साथ ही नेटवर्क की प्लानिंग और दिशा व दशा से उन्हें अवगत कराना था।

कार्तिकेय शर्मा का यह भी कहना था कि बदलते समय के साथ टेक्नोलॉजी में भी काफी परिवर्तन हो रहे हैं। डिजिटल का काफी तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में आईटीवी नेटवर्क भी समय के साथ कदमताल मिलाते हुए तेजी से आगे बढ़ने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह इस तरह का पहला प्रयास था, जो काफी अच्छा रहा। आने वाले समय में हर तीन महीने पर इस तरह की टाउन हॉल मीटिंग आयोजित की जाएगी, ताकि आईटीवी नेटवर्क और एंप्लॉयीज के मध्य और बेहतर संवाद कायम होता रहे और दोनों एक-दूसरे के अनुभवों का लाभ उठा सकें।  


टैग्स आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा राज्यसभा सदस्य टाउन हॉल
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

21 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago