होम / मीडिया फोरम / 18 जुलाई को होगा इंडियन एक्सप्रेस का 'एक्सप्रेसो' कार्यक्रम
18 जुलाई को होगा इंडियन एक्सप्रेस का 'एक्सप्रेसो' कार्यक्रम
'एक्स्प्रेसो' का यह सातवां संस्करण राजधानी दिल्ली के ताज महल होटल (लॉन्ग शैम्प, खान मार्केट के सामने) में शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘एक्स्प्रेसो’ (Expresso) कार्यक्रम, जिसे पहले 13 मई 2025 को आयोजित किया जाना था लेकिन स्थगित कर दिया गया था, अब 18 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन HSBC द्वारा प्रस्तुत किया गया है और ताज के सहयोग से आयोजित होगा।
'एक्स्प्रेसो' का यह सातवां संस्करण राजधानी दिल्ली के ताज महल होटल (लॉन्ग चैम्प, खान मार्केट के सामने) में शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। इस बार के कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और भारत के पूर्व G20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व चेयरमैन अमिताभ कांत प्रमुख वक्ता होंगे।
बता दें कि ‘एक्स्प्रेसो’ सीरीज अपने विचारोत्तेजक संवाद, नीति-निर्माण पर प्रभाव और देश के वरिष्ठ नेताओं के साथ खुले विमर्श के लिए जानी जाती है। पहले यह कार्यक्रम अप्रत्याशित कारणों से स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब नई तारीख घोषित होने के साथ इसे लेकर एक बार फिर उत्साह देखा जा रहा है।
टैग्स