होम / मीडिया फोरम / इम्पैक्ट रन फॉर ह्यूमैनिटी: मानवता की जीत, वंचित बच्चों के भविष्य के लिए दौड़ा जयपुर
इम्पैक्ट रन फॉर ह्यूमैनिटी: मानवता की जीत, वंचित बच्चों के भविष्य के लिए दौड़ा जयपुर
यह मेगा रन बॉम्बे हॉस्पिटल, महल रोड से प्रारंभ हुई। आयोजन का नेतृत्व अप्लव सक्सेना (एंकर दूरदर्शन) ने किया, जिनकी सोच और समर्पण ने इस रन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बनते हुए रविवार को आयोजित 'इम्पैक्ट रन फॉर ह्यूमैनिटी' ने जयपुर में एक यादगार अध्याय जोड़ दिया। सर्द सुबह के बावजूद पांच हजार से अधिक जयपुरवासी पूरे उत्साह के साथ दौड़े और वंचित व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
यह आयोजन यह संदेश देने में सफल रहा कि समाज के लिए उठाया गया हर कदम बदलाव की ओर ले जाता है। यह मेगा रन बॉम्बे हॉस्पिटल, महल रोड से प्रारंभ हुई। आयोजन का नेतृत्व अप्लव सक्सेना (एंकर दूरदर्शन) ने किया, जिनकी सोच और समर्पण ने इस रन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. भार्गवी जगधारी (इवेंट हेड), ईवादीप सक्सेना, हासमिक, सौरभ श्रीवास्तव, नूतन, बृजेश, निहारिका और हर्षिता का विशेष योगदान रहा। साथ ही 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने अनुशासन और समन्वय के साथ पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में ज्योति कुमार सतीजा (आईजी, रेलवे सुरक्षा बल), शशिकिरण (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे), अंतरराष्ट्रीय एथलीट पंकज शर्मा और मोहिंदर डोरिया (पर्यटन सूचना अधिकारी) उपस्थित रहे। रन के ब्रांड एम्बेसडर और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विष्णु टांक की मौजूदगी ने प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना कर दिया। रन से पहले जयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ पेन एंड स्पोर्ट्स इंजरी के फिजियोथेरेपिस्ट्स और डॉ. गौरव ने सभी प्रतिभागियों को वैज्ञानिक तरीके से स्ट्रेचिंग करवाई।
इसके बाद गो फिट वेलनेस से तरुण और कीर्ति ने वेलनेस सत्र लेकर सभी को फिटनेस और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संगीत और ऊर्जा का भी खास संगम देखने को मिला। रन के ब्रांड सिंगर आयु आर्य की प्रस्तुति ने माहौल को जोश और उमंग से भर दिया। बॉम्बे हॉस्पिटल की ओर से चिकित्सकों ने बताया कि इस दौड़ ने समाज में सेवा और स्वास्थ्य को लेकर नई मिसाल कायम की है। जेके मसाले की ओर से विकाश ने कहा कि हजारों लोगों का उत्साह देखने लायक था और जरूरतमंद बच्चों के लिए इतनी बड़ी भागीदारी प्रेरणादायक है।
यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के वाइस चांसलर डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी ने बताया कि विश्वविद्यालय के करीब 400 छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से बताया गया कि रन के साथ इंपैक्ट के जरूरतमंद बच्चों के द्वारा जुम्बा, नृत्य जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जिसने सबका मन मोह लिया।
इस आयोजन को इनक्रेडिबल इंडिया, जेके मसाले, यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, श्री दूध और जयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ पेन एंड स्पोर्ट्स इंजरी का सहयोग मिला। इसके अलावा आकृति लैब्स, गो फिट वेलनेस, आयु आर्य म्यूजिक सहित कई संस्थाएं इस अभियान से जुड़ीं। योगदानकर्ताओं में द फूड इक्वेशन, ओटी, वाघ बकरी, एस इ एन एन, पिंकसिटी ज़ीका, शोमैक्स, रन फैक्टरी, जेकेजे ज्वेलर्स और प्राइमल फिट शामिल रहे। स्पॉन्सर्स की ओर से भी सराहनीय सहयोग देखने को मिला।
बॉम्बे हॉस्पिटल ने मेडिकल सपोर्ट दिया। श्री दूध के फाउंडर ऋषभ की ओर से सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट हैम्पर वितरित किए गए। द फूड इक्वेशन की ओर से शेफ तन्मय ने पांच हजार से अधिक फूड पैकेट्स उपलब्ध कराए। वाघ बकरी चाय ने लाइव काउंटर लगाकर गर्म चाय पिलाई, जबकि ओटे की ओर से बच्चों के लिए हेल्थ ड्रिंक की व्यवस्था की गई।
अनीता सक्सेना ने बताया रन के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य रन विजेताओं को साइकिल, हेडफोन और शोमैक्स की ओर से साउंडबार दिए गए। एक किलोमीटर रन के विजेताओं को जेकेजे ज्वेलर्स की ओर से चांदी के सिक्के भेंट किए गए। रन फैक्टरी के अब्बास की ओर से विजेताओं को खेल किट्स दी गईं। सबसे अधिक प्रतिभागियों के साथ आए समूह को शोमैक्स टीवी प्रदान किया गया।
टैग्स