होम / मीडिया फोरम / 'IIMC' ला रहा है अपनी मैगजीन का स्पेशल इश्यू, 31 अक्टूबर तक आप भी भेज सकते हैं आर्टिकल
'IIMC' ला रहा है अपनी मैगजीन का स्पेशल इश्यू, 31 अक्टूबर तक आप भी भेज सकते हैं आर्टिकल
आर्टिकल हिंदी अथवा अंग्रेजी दोनों में से से किसी भी भाषा में भेज सकते हैं। इसके लिए शब्द सीमा एक हजार से दो हजार शब्दों के बीच रखी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश का प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (आईआईएमसी) अपनी त्रैमासिक पत्रिका (Quarterly Magazine) ‘संचार सृजन’ (Sanchar Srijan) का स्पेशल इश्यू (अक्टूबर-दिसंबर 2022) लेकर आ रहा है।
यह स्पेशल इश्यू ‘डिजिटल युग में प्रिंट मीडिया’ (Print Media in the Digital Age) विषय पर केंद्रित है। ‘आईआईएमसी’ की ओर से इस विषय पर इच्छुक पत्रकारों/लेखकों से आर्टिकल आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक पत्रकार/लेखक इस विषय पर 31 अक्टूबर 2022 तक अपना आर्टिकल ‘आईआईएमसी’ को भेज सकते हैं। आर्टिकल हिंदी अथवा अंग्रेजी दोनों में से से किसी भी भाषा में भेज सकते हैं। इसके लिए शब्द सीमा एक हजार से दो हजार शब्दों के बीच रखी गई है।
ये आर्टिकल एडिटर, संचार सृजन, डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिकेशंस, आईआईएमसी, अरुणा आसफ अली मार्ग, न्यू जेएनयू कैंपस, नई दिल्ली-110067 के पते पर अथवा sancharsrijan.iimc@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं।
टैग्स भारतीय जनसंचार संस्थान आर्टिकल आईआएमसी संचार सृजन स्पेशल इश्यू प्रिंट मीडिया इन द डिजिटल एज