होम / मीडिया फोरम / IIMC में असोसिएट प्रोफेसर राकेश उपाध्याय को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

IIMC में असोसिएट प्रोफेसर राकेश उपाध्याय को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

राकेश उपाध्याय को पत्रकारिता और अकादमिक शोध के क्षेत्र में काम करने का 20 साल से अधिक का अनुभव हैl राकेश उपाध्याय ने नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) में असोसिएट प्रोफेसर राकेश उपाध्याय को हिंदी पत्रकारिता विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। विभाग के पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर आनंद प्रधान के अध्ययन अवकाश पर जाने के बाद राकेश उपाध्याय को ये जिम्मेदारी मिली है। उपाध्याय को पत्रकारिता और अकादमिक शोध के क्षेत्र में काम करने का 20 साल से अधिक का अनुभव हैl। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

बता दें कि राकेश उपाध्याय पत्रकारिता के रास्ते पत्रकारिता शिक्षण में पहुंचे हैं। उनका पत्रकारीय करियर हिंदुस्तान समाचार से शुरू हुआ। वर्ष 2003 में उन्हें वाराणसी से पूर्वांचल की कवरेज की जिम्मेदारी मिली। साथ ही  काशी में विश्व संवाद केंद्र की स्थापना में भी उन्होंने भूमिका निभाई।

काशी के बाद दिल्ली आने पर ‘जी न्यूज‘ से टीवी पत्रकारिता की शुरूआत की। ‘जी न्यूज‘ में अपनी पारी के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण शो प्रोड्यूस किए। इलेक्शन डेस्क के प्रभारी बने। ‘जी न्यूज‘ से ‘लाइव इंडिया‘ गए। वहां एंकरिंग के साथ-साथ बुलेटिन प्रॉडक्शन, स्क्रिप्ट राइटिंग समेत कई अहम जिम्मेदारी निभाईं।

‘लाइव इंडिया‘ के बाद वह ‘न्यूज24‘ पहुंचे और चैनल की मैनेजिंग एडिटर अनुराधा प्रसाद के शो का भी हिस्सा रहे। ‘न्यूज24‘ के बाद राकेश उपाध्याय ‘आजतक‘ पहुंचे। ‘आजतक‘ में उन्हें शो प्रोड्यूस करने के साथ बाद में रिपोर्टिंग का भी जिम्मा मिला। मेल टुडे से भी जुड़ाव रहा l इस दौरान कई बड़ी पॉलिटिकल खबरें ब्रेक कीं।

राकेश उपाध्याय को चुनावी राजनीति की खासी समझ है। पॉलिटिकल खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ रही है। वर्ष 2014 के चुनाव से लेकर 2019 के आम चुनाव के साथ यूपी में 2017 और 2022 के चुनाव में भी उनके बताए आंकड़े काफी सटीक साबित हुए हैं। चुनाव के दौरान राकेश उपाध्याय स्टूडियो की बजाय जमीनी हकीकत पर भरोसा रखते हैं।

‘आजतक‘ के बाद राकेश उपाध्याय स्वास्थ्य संबंधी कारणों से पत्रकारिता से हटकर पत्रकारिता शिक्षा की तरफ बढ़े। वर्ष 2016 के आखिर में वह ‘बीएचयू‘ में चेयर प्रोफेसर बने। ‘बीएचयू‘ में आठ शोधकर्ताओं ने उपाध्याय के निर्देशन में अनेक शोध बिंदुओं पर काम किया, जिनमें से दो छात्रों को पीएचडी उपाधि मिल चुकी है l  उसके उसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने ‘आईआईएमसी‘ में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर जॉइन किया।


टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन भारतीय जनसंचार संस्थान राकेश उपाध्याय हिंदी पत्रकारिता विभाग
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

13 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

17 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

17 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago