होम / मीडिया फोरम / हिंदी के चर्चित कवि, लेखक व शिक्षक आशुतोष का निधन, दो दिन पहले हुई बेटे की मौत
हिंदी के चर्चित कवि, लेखक व शिक्षक आशुतोष का निधन, दो दिन पहले हुई बेटे की मौत
हिंदी के चर्चित कवि, लेखक और शिक्षक आशुतोष का मंगलवार को कोलकाता में निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी के चर्चित कवि, लेखक और शिक्षक आशुतोष का मंगलवार को कोलकाता में निधन हो गया। दीपावली से एक दिन पहले घर की रसोई गैस के अचानक लीक करने से लगी आग में वह बुरी तरह से झुलस गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय आशुतोष के बेटे गौरव रसोई में चाय बनाने के लिए गए। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीक था, इसलिए लाइटर जलाते ही रसाई गैस में आग लग गई और जिसमें उनका बेटा बुरी तरह से झुलस गया। बेटे की चीख सुनकर आशुतोष भी रसोई की तरफ दौड़े और आग की लपटों में घिर बेटे को बचाने की कोशिश की। इस कोशिश में खुद आशुतोष भी बुरी तरह से झुलस गए। बेटे ने तो घटना वाले दिन ही दम तोड़ दिया। जिंदगी-मौत के बीच झुलते आशुतोष ने भी मंगलवार को सुबह अंतिम सांस ली।
डॉक्टर आशुतोष कोलकाता के हिंदी जगत में जाने पहचाने हस्ताक्षर रहे हैं। प्रगतिशील चेतना के कवियों लेखकों के साथ उनका गहरा संबंध रहा है। उन्होंने भागलपुर से शिक्षा दीक्षा ग्रहण की तथा प्रेसीडेंसी कॉलेज और कोलकाता विश्वविद्यालय में कुछ दिनों अंशकालिक शिक्षक के रूप में पढ़ाया भी। अंततः विद्यासागर कॉलेज में हिंदी के अध्यापक रहे तथा हाल ही में सेवानिवृत हुए थे।
आशुतोष किताबी दुनिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहते थे और तमाम घटना-दुर्घटनाओं पर अपने विचार व्यक्त करते रहते थे।
टैग्स आशुतोष कोलकाता हिंदी राइटर गैस सिलिंडर