होम / मीडिया फोरम / 'हिंदी पत्रकारिता दिवस': सीएम योगी समेत तमाम राजनेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

'हिंदी पत्रकारिता दिवस': सीएम योगी समेत तमाम राजनेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर देशभर के प्रमुख नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक विरासत को नमन करते हुए पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर देशभर के प्रमुख नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक विरासत को नमन करते हुए पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। इस दिन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की बात करें तो 30 मई, 1826 को पंडित जुगुल किशोर शुक्ल द्वारा कलकत्ता (अब कोलकाता) से प्रकाशित भारत के पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ के पहले अंक के साथ हिंदी पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत हुई थी। उसी स्मृति में हर वर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

इस मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! स्वतंत्रता संग्राम से लेकर नवभारत के निर्माण तक, हिंदी पत्रकारिता ने सदैव सत्य, साहस और जनहित के मार्ग को आलोकित किया है। निष्पक्ष एवं जनकल्याणकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले सभी पत्रकार बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन!”

इस मौके पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, 'हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों और हिंदी प्रेमियों को शुभकामनाएँ। सुखद है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में हिंदी की प्रासंगिकता समय के साथ बढ़ी है। समाचार, संपादकीय में हिंदी का प्रचलन बढ़ा है, अख़बारों के साथ ही कंप्यूटर, इंटरनेट से लेकर डिजिटल दुनिया में हिंदी अधिक लोकप्रिय हुई है।'

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अपने संदेश में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, पत्रकारिता ने सदैव सत्य, साहस और जनहित की भावना को प्रबल किया है। समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले सभी पत्रकार साथियों का हार्दिक अभिनंदन।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारिता के विविध मंचों पर उसके प्रभाव को सराहते हुए कहा, “सशक्त लेखनी और प्रभावशाली माध्यमों के ज़रिए समाज को जागरूक करने वाले समस्त पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक पत्रकारिता ने देश में जनजागरण का मार्ग प्रशस्त किया है। पत्र-पत्रिकाओं से लेकर टेलीविज़न और डिजिटल मंचों तक, अनेक पत्रकारों ने अपने विचार, साहस और संवेदनशीलता के ज़रिए जनता की आवाज़ को बुलंद किया है। आपकी लेखनी और आवाज़, लोकतंत्र की आत्मा को जीवंत बनाए रखने का कार्य करती है।”

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा, “हिन्दी पत्रकारिता की शानदार-जानदार विरासत और वर्तमान के प्रहरी पत्रकार साथियों को #हिन्दीपत्रकारितादिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।”

सांसद नवीन जिंदल ने कहा, शब्दों की शक्ति से समाज को दिशा देने वाले सभी हिंदी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हार्दिक बधाई। उदंत मार्तंड' से शुरू हुआ यह सफर आज करोड़ों पाठकों तक पहुँच चुका है। हिंदी पत्रकारिता ने न सिर्फ जनमत को जागरूक किया, बल्कि लोकतंत्र की नींव को भी मजबूत किया।'

गौरतलब है कि इस दिन न केवल हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को याद किया जाता है, बल्कि उन पत्रकारों के योगदान को भी सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज में चेतना, संवाद और दिशा का कार्य किया। हिंदी पत्रकारिता दिवस देश की उस आत्मा को सलाम है, जो शब्दों के जरिए लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

11 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

15 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

15 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago