होम / मीडिया फोरम / 'मदर्स डे' पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बांटे हेलमेट

'मदर्स डे' पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बांटे हेलमेट

रोड सेफ्टी को लेकर हीरो मोटो कॉर्प और न्यूजनशा ने आयोजित किया ‘सेफ राइड विद मॉम’ कार्यक्रम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश में तेजी से बढ़ रहे दुर्घटनाओं के मामलों में कमी लाने के लिए लोगों को जागरूक करने के तहत हीरो मोटो कॉर्प और न्यूज नशा की तरफ से 12 मई को ‘सेफ राइट विद मॉम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ली मेरिडियन, नई दिल्ली में 12 मई की सुबह 11:00 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में हीरो मोटो कॉर्प ने 40 माताओं और 40 बच्चों को हेलमेट बांटे। इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की डीसीपी तनु शर्मा भी मौजूद रहीं, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से जनता को बचाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे दिल्ली पुलिस इस पर काम कर रही है और महिलाएं सड़क सुरक्षा के बारे में किस तरह से अधिक जागरूकता फैला सकती हैं।

हीरो मोटो कॉर्प के सीओओ ने हेलमेट के महत्व पर चर्चा की। भारत सरकार के लिए काम कर चुके रमेश शर्मा ने भी सड़क सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक मां अपने बच्चे को जीवन बचाना कैसे सिखा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व हीरो मोटो कॉर्प कॉम के प्रमुख द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बात की। सड़क सुरक्षा के पैनल का मॉडरेशन प्रियंका तंवर ने किया। न्यूज नशा की संस्थापक विनीता यादव ने भी एक्सीडेंट के डेटा पर चर्चा, जो भारत में तेजी से बढ़ रहा है।

हीरो मोटो कॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिस्टर माईक क्लार्क ने इस कार्यक्रम के प्रति अपना उत्साह जताते हुए कहा, ‘हम न्यूज नशा के साथ सहयोग करके सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हैं। सुरक्षा को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है, खासकर मां और उनके बच्चों के लिए, जब वे सड़कों पर सफर करते हैं।’

आपको बता दें कि रोजाना सड़क दुर्घटनाओं में देश में कई लोगों की मौत हो जाती है। अगर इनके आंकड़ों की बात की जाए तो भारत में ही हर साल लगभग 80 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं, जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मौतों का 13 प्रतिशत है। दुनिया भर में 13 लाख लोगों की एक साल में सड़क दुर्घटनाओं में जान जाती है।

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के 2022 के रोड एक्सीडेंट डाटा के अनुसार भारत में रोज 1263 सड़क दुर्घटनाओं में 462 मौतें होती हैं यानी हर घंटे भारत में 53 सड़क दुर्घटनाओं में 19 लोगों की मौत होती है। एक अनुमान के मुताबिक 2024 तक ये आंकड़ा और बढ़ गया है यानी करीब 50 मौतें रोज और ज्यादा होती है।

अगर इन दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के उम्र की बात की जाए तो 15 साल से 65 साल की उम्र रहती है। वहीं भारत में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीडिंग यानी सीमा से अधिक तेज गति से वाहन चलाना है, 2022 में 71.2 प्रतिशत मौतों की वजह ओवरस्पीडिंग ही थी। 


टैग्स विनीता यादव न्यूज नशा मदर्स डे हेलमेट बांटे सेफ राइड विद मॉम
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

14 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

19 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

19 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago