होम / मीडिया फोरम / फ्रांसीसी पत्रकार पर भारत विरोधी रिपोर्टिंग का आरोप, सरकार ने जारी किया नोटिस

फ्रांसीसी पत्रकार पर भारत विरोधी रिपोर्टिंग का आरोप, सरकार ने जारी किया नोटिस

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले सरकार ने फ्रांस की एक महिला पत्रकार को नोटिस जारी किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले सरकार ने फ्रांस की एक महिला पत्रकार को नोटिस जारी किया है। दरअसल, फ्रांसिसी पत्रकार वैनेसा डौगनैक दिल्ली में रहकर फ्रांस मीडिया आउटलेट 'ला क्रॉइक्स' के लिए काम करती हैं। उन पर पक्षपातपूर्ण व गलत रिपोर्टिंग करने का आरोप लगा है।

मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय के तहत आने वाली विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने नोटिस जारी करते हुए वैनेसा से पूछा है कि उनका ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OIC) कार्ड को क्यों रद्द न किया जाए। इसका जवाब वैनेसा को 2 फरवरी तक देना है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, नोटिस में कहा गया है कि वैनेसा की पत्रकारीय गतिविधियां दुर्भावनापूर्ण और आलोचनात्मक हैं और वे भारत के बारे में पक्षपाती धारणा पैदा करती हैं।इसके अलावा आरोप लगाया गया है कि वैनेसा की गतिविधियां अव्यवस्था भड़का सकती हैं और शांति भंग कर सकती हैं। सरकार ने वनेसा पर सिटिजनशिप एक्ट 1955 के तहत परमिशन लिए बिना पत्रकारिता करने के आरोप लगाए हैं।

वहीं, वैनेसा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी ऐसे कार्य में शामिल नहीं हुईं, जिससे भारतीय हितों को नुकसान पहुंचे। उन्होंने  कहा कि भारत मेरा घर है और यह एक ऐसा देश जिसे मैं प्यार करती हूं और जिसका बहुत सम्मान करती हूं।

भारतीय से शादी करने के बाद फ्रांसिसी पत्रकार वैनेसा पिछले 2 दशक से दिल्ली में रहकर 'ला क्रॉइक्स' के लिए फ्रेंच भाषा में भारत की रिपोर्टिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनकी रिपोर्ट्स फ्रेंच अखबार 'ले पॉइंट' और स्विस मीडिया हाउस 'ले टेम्प्स' में भी छपती हैं। वैनेसा ने 22 सितंबर के बाद से भारत पर कोई रिपोर्ट नहीं दी है। वह नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव को भी कवर कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार ने उनका वर्क वीजा कैंसिल कर दिया है।

वैनेसा की भारत को लेकर की गई रिपोर्ट्स में कोरोना के वक्त बिगड़े हालात, झारखंड में ईसाईयों और मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा और गुमला-लातेहर की घाटियों में नेत्रहाट फायरिंग रेंज प्रोजेक्ट के खिलाफ 1990 के दशक से हो रहे प्रदर्शन शामिल हैं।

वैनेसा ने 23 जनवरी को बताया कि 22 साल तक भारत में रहने के बाद संभव है कि उन्हें अब देश से निकाल दिया जाए। फ्रेंच अखबार 'ली मोंड' के मुताबिक, ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने किसी फ्रांसीसी पत्रकार को देश छोड़ने को कहा गया हो।


टैग्स नोटिस फ्रेंच पत्रकार भारत विरोधी रिपोर्टिंग वर्क वीजा
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

23 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

51 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago