होम / मीडिया फोरम / Friends Media ने E4m से मिलाया हाथ, 'S4m 40Under40' के तीसरे संस्करण के लिए काउंटडाउन शुरू
Friends Media ने e4m से मिलाया हाथ, 'S4m 40Under40' के तीसरे संस्करण के लिए काउंटडाउन शुरू
प्रतिष्ठित 'समाचार4मीडिया 40अंडर40' अवॉर्ड समारोह के तीसरे संस्करण का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस वर्ष के आयोजन में Friends Media ने प्रमुख टाइटल स्पॉन्सर के रूप में सहयोग किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'समाचार4मीडिया 40अंडर40' अवॉर्ड समारोह के तीसरे संस्करण का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस वर्ष के आयोजन में Friends Media ने प्रमुख टाइटल स्पॉन्सर के रूप में सहयोग किया है।
Friends Media, जो भारत की सबसे तेजी से बढ़ती पीआर एजेंसी है, इस कार्यक्रम का प्रमुख प्रायोजक है। यह एजेंसी देश की एकमात्र हाइपर-लोकल मॉडल आधारित पीआर एजेंसी होने का गौरव भी रखती है।
कार्यक्रम का आयोजन सोमवार, 12 अगस्त को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में किया जाएगा। इस समारोह में मीडिया उद्योग के 40 शीर्ष पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
Friends Media की सीईओ अपर्णा शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी इस समारोह में प्रमुख सहयोगी की भूमिका निभाते हुए गर्व महसूस कर रही है। उन्होंने बताया कि Friends Media प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब डिजिटल फॉर्मेट में अपने नए क्रिएशन, इनोवेशन, आइडियाज और उपयोगकर्ता अनुकूल सामग्री निर्माण के अनुभव के साथ पीआर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है।
Friends Media के सीओओ धर्मेंद्र बाजपेई ने कहा कि जिस तरह से Friends Media ने कम समय में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं, उसी तरह इस सम्मान समारोह में भी वे युवा पत्रकारों का समर्थन कर रहे हैं जिन्होंने पत्रकारिता की विभिन्न श्रेणियों में तेजी से अपनी पहचान बनाई है।
इस कार्यक्रम के लिए चयनित पत्रकारों का चयन विभिन्न मानकों के आधार पर प्रतिष्ठित ज्यूरी पैनल द्वारा किया गया है, जिसमें हिन्दुस्तान के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर, बिजनेस वर्ल्ड ग्रुप और एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा, न्यूज 24 से अनुराधा प्रसाद, आजतक से सुधीर चौधरी, एबीपी से रजनीश आहूजा, एनडीटीवी से सुमित अवस्थी, और अन्य वरिष्ठ पत्रकार शामिल हैं।
Friends Media की बिजनेस हेड अनुष्का शर्मा ने बताया कि पीआर के क्षेत्र में उनकी कंपनी निरंतर अग्रणी रही है और भविष्य में भी युवा पत्रकारों के प्रोत्साहन के लिए इस तरह के आयोजनों में भागीदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि इस सम्मान समारोह के माध्यम से Friends Media और E4M का यह सहयोग पत्रकारिता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा और युवा पत्रकारों को प्रोत्साहन देगा।
टैग्स विजेता पत्रकारिता 40अंडर40 सूची फ्रेंड्स मीडिया