होम / मीडिया फोरम / 'ALTBalaji' के पूर्व ग्रुप COO जुल्फिकार खान का दो महीने से सुराग नहीं
'ALTBalaji' के पूर्व ग्रुप COO जुल्फिकार खान का दो महीने से सुराग नहीं
खान के शुभचिंतकों और परिचितों ने चिंता व्यक्त की है और उनका पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘बालाजी टेलिफिल्म्स लिमिटेड’ (Balaji Telefilms Ltd) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी ‘ऑल्ट बालाजी’ (ALTBalaji) के पूर्व ग्रुप सीओओ (COO) जुल्फिकार खान दो महीने से ज्यादा समय से केन्या से कथित रूप से लापता हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओले सेरेनी (Ole Sereni) इलाके के पास जुलाई के मध्य में उनके दोस्त मोहम्मद जैद सामी किदवई और स्थानीय टैक्सी ड्राइवर निकोडेमस मवानिया के साथ एक कार में कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया गया था। खान के शुभचिंतकों और परिचितों ने चिंता व्यक्त की है और उन्हें खोजने के लिए केन्याई और भारत दोनों सरकारों से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
इस बारे में ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के सीईओ अविनाश पांडेय ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘मेरे दोस्त और पूर्व सहयोगी जुल्फिकार खान करीब 70 दिनों से केन्या से लापता हैं। हम उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी चाहते हैं।’ इस ट्वीट में उन्होंने भारत सरकार और केन्याई सरकार को भी टैग किया है।
My friend and ex colleague Zulfiqar Khan @zakzulfi Ex SVP Star TV is missing for over 70 days from Kenya. ? for his safety and hoping to see him back home soon. @pmoindia @drsjaishankar @meaindia
— Avinash Pandey (@panavi) October 8, 2022
@Kenyanhighcommisioninindia
@IndianhighcommisioninKenya @ABPNews @RubikaLiyaquat
‘हाउस ऑफ चीयर’ के संस्थापक और ‘वायकॉम18’ के पूर्व सीओओ राज नायक ने भी जुल्फिकार खान के बारे में चिंता जताते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘स्टार टीवी में हमारे पूर्व सहयोगी और बालाजी टेलिफिल्म्स के पूर्व ग्रुप सीओओ जुल्फिकार खान केन्या गए थे, लेकिन वह दो महीने से लापता हैं। हमें उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद है। कृपया सहायता कीजिए।’
A ex colleague at STAR TV Zulfiqar Khan, Ex Group COO @BTL_Balaji who had gone to Kenya, has gone missing since 2 months.Hoping for his safety & return. Please help! @citizentvkenya @ntvkenya @KResearcher @thedailynation @KenyaRedCross @Kenyapres_Elect @DrSJaishankar @MEAIndia
— Raj Nayak (@rajcheerfull) October 8, 2022
बता दें कि खान ने लापता होने से महज दो दिन पहले 21 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट की थी। इस पोस्ट में उन्होंने प्रसिद्ध मसाई मारा नेशनल पार्क की अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे।
टैग्स बालाजी टेलिफिल्म्स लापता ऑल्ट बालाजी जुल्फिकार खान बालाजी ग्रुप सीओओ मिसिंग केन्या