होम / मीडिया फोरम / दिल्ली पत्रकार संघ ने गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सरकार से की ये मांग

दिल्ली पत्रकार संघ ने गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सरकार से की ये मांग

अपनी मांग को शीघ्र पूरा करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील करने का लिया गया फैसला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दिल्ली पत्रकार संघ (DELHI JOURNALISTS ASSOCIATION) ने दिल्ली सरकार से दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में अखबारों एवं न्यूज चैनल्स में फील्ड व डेस्क पर काम करने वाले गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए निःशुल्क यात्रा का प्रावधान किए जाने की मांग की है।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) से संबद्ध दिल्ली पत्रकार संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन ने निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस मांग को शीघ्र पूरा करने की अपील की जाएगी। बैठक में डीजेए की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिंदी और अंग्रेजी के अखबारों, न्यूज चैनल्स एवं न्यूज एजेंसियों में कार्यरत श्रमजीवी पत्रकार मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से बड़ी संख्या में अखबार व पत्र-पत्रिकाएं पब्लिश होते हैं। इन संस्थानों में कार्यरत कुछ पत्रकारों को ही दिल्ली सरकार से मान्यता मिल पाती है, जिसके तहत उन्हें डीटीसी की बसों में नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाती है, जबकि अखबारों में डेस्क व फील्ड में काम करने वाले ऐसे पत्रकारों की संख्या बहुत अधिक है, जिन्हें राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं है। ऐसे में वे बसों में नि:शुल्क यात्रा से वंचित रह जाते हैं। 

दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह और महासचिव अमलेश राजू ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अक्टूबर में जब महिलाओं के लिए डीटीसी की बसों में नि:शुल्क यात्रा का प्रावधान हो तो उसके साथ ही गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी यह सुविधा प्रदान करने की घोषणा की जाए।


टैग्स दिल्ली पत्रकार संघ दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन डीजेए डीटीसी बस
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 hour ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

19 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago