होम / मीडिया फोरम / खुद को पत्रकार बताकर कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता

खुद को पत्रकार बताकर कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता

पुलिस ने कथित पत्रकार के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये और कार बरामद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

ढाबा मालिक को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक फर्जी पत्रकार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पंजाब के लुधियाना के जगराओं (Jagraon) का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक व्यक्ति कुछ समय पूर्व अपने दो साथियों के साथ ढाबा मालिक परमिंदर सिंह उर्फ राजा के पास आया और खुद को एक वेब चैनल का एडिटर हुए कहा कि उसके पास ऐसा वीडियो है, जिसमें ढाबा मालिक के एम्प्लॉयीज जमीन में दूषित पानी बहा रहे हैं।

खुद को एडिटर बताने वाले इस व्यक्ति का कहना था कि इस वीडियो को यदि वह सार्वजनिक कर देगा तो उनके ढाबे की काफी बदनामी होगी। इसके बाद उसने इस वीडियो को जारी न करने की एवज में परमिंदर सिंह से एक लाख रुपये की मांग कर दी।

इस पर परमिंदर सिंह ने आरोपियों को 70 हजार रुपये दे दिए और इस बात की शिकायत पुलिस से कर दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 70 हजार रुपये और एक कार बरामद हुए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरुसेवक सिंह, हरजिंदर सिंह और लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। परमिंदर सिंह के अनुसार, गुरुसेवक सिंह खुद को वेब चैनल का एडिटर बताता था।  


टैग्स गिरफ्तार फर्जी पत्रकार लुधियाना ढाबा मालिक
सम्बंधित खबरें

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

4 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

45 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

54 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago