होम / मीडिया फोरम / ED ने संपादक व रिटायर्ड DSP को भेजा समन, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

ED ने संपादक व रिटायर्ड DSP को भेजा समन, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

रवींद्र नाथ तिवारी को 13 मार्च को जबकि यज्ञनारायण तिवारी को 14 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘भारत वार्ता’ के संपादक रवींद्र नाथ तिवारी और रिटायर्ड डीएसपी यज्ञनारायण तिवारी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। रवींद्र नाथ तिवारी को 13 मार्च को जबकि यज्ञनारायण तिवारी को 14 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

दरअसल झारखंड के संताल क्षेत्र में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में  गिरफ्तार मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान रांची के रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) में मिलने वालों से एक-एक कर ईडी पूछताछ कर रही है और उनके मिलने का कारण जान रही है। लिहाजा इसी मद्देनजर दोनों को बुलाया गया है, क्योंकि इन दोनों ने भी पंकज मिश्रा से मुलाकात की थी।

दोनों को ईडी ने रांची एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी दोनों से यह जानने की कोशिश करेगी कि जेल मैनुअल का उल्लंघन कर वे पंकज मिश्रा से किस मकसद से मिले थे।

न्यायिक हिरासत में रिम्स में इलाजरत रहने के दौरान रिम्स के पेइंग वार्ड में पंकज मिश्रा से मिलने-जुलने वालों को पूरी छूट मिली थी। इसका खुलासा ईडी ने रिम्स से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से किया है।  

गौरतलब है कि गत वर्ष 19 जुलाई 2022 को ईडी ने पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने पंकज मिश्रा को रिमांड पर लेकर जैसे ही पूछताछ शुरू की थी, उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद ही पंकज मिश्रा को रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां वह लंबे समय तक रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत है। इस दौरान पंकज मिश्रा न्यायिक हिरासत में रहते हुए आम लोगों से मिल-जुल रहा था और फोन पर भी बात कर रहा था। ईडी को जब इसकी सूचना मिली तो ईडी ने रिम्स का औचक निरीक्षण किया, जहां पंकज मिश्रा के दो चालक सूरज पंडित व चंदन पंडित पकड़े गए, जो अपने मोबाइल से पंकज मिश्रा की बात करवा रहे थे।

इसके बाद ही ईडी ने रिम्स से सीसीटीवी फुटेज मांगा था, जिसमें जितने चेहरे पंकज मिश्रा से मिलते हुए कैद हुए हैं, सबका एक-एककर ईडी बयान ले रही है।


टैग्स प्रवर्तन निदेशालय रवींद्र नाथ तिवारी यज्ञनारायण तिवारी
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

8 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

13 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago