होम / मीडिया फोरम / मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी को मिली राहत

मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी को मिली राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में लोअर कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर मंगलवार को रोक लगा दी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में लोअर कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर मंगलवार को रोक लगा दी। उनके खिलाफ मानहानि का केस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दायर किया हुआ है।

न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर ने मानहानि की शिकायत पर स्वाति चतुर्वेदी को लोअर कोर्ट द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर नोटिस जारी किया और बग्गा से दो सप्ताह में उस पर जवाब देने को कहा है। न्यायाधीश ने तब तक कार्यवाही पर रोक लगाए जाने की बात कही।

याचिकाकर्ता की ओर से वकील ने दलील दी कि उपलब्ध साक्ष्यों से मानहानि का कोई मामला नहीं बनता और शिकायती ने अपने इस दावे की पुष्टि के लिए गवाहों को निचली अदालत में पेश तक नहीं किया कि चतुर्वेदी के कृत्य से उनकी साख को बट्टा लगा है।

चतुर्वेदी के कथित रूप से 2017 में किये गये एक ट्वीट को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने मानहानि का मामला दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बग्गा ने न केवल एक बार एक वकील की पिटाई की थी, बल्कि उन्हें यौन उत्पीड़न के एक मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

बग्गा के वकील ने लोअर कोर्ट में कहा था कि भाजपा प्रवक्ता बनने के बाद यह ट्वीट किया गया था। एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चतुर्वेदी को मई 2018 में बग्गा द्वारा दायर मामले में उसके समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। मामले में अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी।

 


टैग्स पत्रकार दिल्ली हाई कोर्ट स्वाति चतुर्वेदी भाजपा नेता मानहानि केस तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

28 minutes ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

5 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago