होम / मीडिया फोरम / IIMC के डीजी पद पर प्रो. संजय द्विवेदी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका HC में खारिज

IIMC के डीजी पद पर प्रो. संजय द्विवेदी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका HC में खारिज

मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट की डबल बेंच ने कहा कि मेडिकल या कानून के विपरीत पत्रकारिता में करियर बनाने के लिए इस तरह की किसी विशिष्ट योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) में महानिदेशक पद पर प्रो. संजय द्विवेदी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की सुनवाई कर रही हाई कोर्ट खंडपीठ ने यह भी कहा है कि पत्रकारिता में करियर के लिए इस तरह की किसी विशिष्ट योग्यता की जरूरत नहीं होती है।

दरअसल, आईआईएमसी के महानिदेशक के रूप में प्रो. संजय द्विवेदी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका में कहा गया था कि उनके पास आवश्यक योग्यता नहीं थी और उनके खिलाफ आपराधिक मामलों के आरोप थे।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ अपील खारिज करते हुए कहा कि मेडिकल या कानून के विपरीत पत्रकारिता में करियर बनाने के लिए किसी विशिष्ट योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है।

बता दें कि प्रो. संजय द्विवेदी को जुलाई 2020 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति को डॉ. आशुतोष मिश्रा ने इस आधार पर चुनौती दी थी कि प्रो. द्विवेदी के पास इस पद के लिए आवश्यक योग्यता नहीं थी और उनके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक मामलों के आरोप लंबित हैं। इस याचिका को एकल न्यायाधीश ने नवंबर 2020 में खारिज कर दिया था।

हाई कोर्ट की खंडपीठ मिश्रा की उस अपील पर विचार कर रही थी जिसमें कहा गया था कि द्विवेदी के पास अपेक्षित कार्य अनुभव नहीं है और इस पद पर नियुक्ति के लिए मास्टर डिग्री के अलावा राष्ट्रीय ख्याति के प्रोफेशनल संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर प्रशासनिक अनुभव के साथ पत्रकारिता/फिल्म/मीडिया के क्षेत्र में न्यूनतम 25 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। इसके अलावा भी डॉ. मिश्रा ने अपनी याचिका में कई सवाल उठाए थे।

हाई कोर्ट की खंडपीठ का कहना है कि एकल न्यायाधीश के फैसले में कहा गया है कि विज्ञापन यह निर्दिष्ट नहीं करता है कि पद के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के कार्य अनुभव की गणना केवल मास्टर डिग्री प्राप्त करने के बाद ही की जा सकती है।

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से दिए गए तर्कों को सुनने के बाद खंडपीठ का कहना था कि आईआईएमसी द्वारा जारी 13 जून 2019 के विज्ञापन के साथ द्विवेदी के बायोडाटा को पढ़ने पर न्यायालय का मानना है कि द्विवेदी की नियुक्ति निर्धारित नियमों का उल्लंघन नहीं थी। इसलिए याचिका खारिज की जाती है।


टैग्स दिल्ली हाई कोर्ट आईआईएमसी भारतीय जनसंचार संस्थान प्रो. संजय द्विवेदी याचिका महानिदेशक
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 hour ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

6 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

2 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

3 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago