होम / मीडिया फोरम / दैनिक जागरण संवादी में इस बार क्या होगा खास, जानें यहां

दैनिक जागरण संवादी में इस बार क्या होगा खास, जानें यहां

13 से 15 दिसंबर तक लखनऊ में आयोजित किया जाएगा यह कार्यक्रम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दैनिक जागरण ‘संवादी’ का छठा संस्करण 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होने जा रहा है। यह आयोजन लखनऊ के गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस उत्सव में साहित्य, राजनीति, संगीत, खान-पान, सिनेमा, धर्म और देशभक्ति समेत कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी।

इस कार्यक्रम में भारतीय साहित्य के स्तंभ एवं मूर्धन्य साहित्यकार नामवर सिंह, केदारनाथ सिंह, कृष्णा सोबती एवं नवनीता देव सेन को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

हिंदी में मौलिक शोध को बढ़ावा देने के लिए ‘दैनिक जागरण’ के अभियान ‘हिंदी हैं हम’ के तहत इस कार्यक्रम में ‘ज्ञानवृत्ति’ के विजेताओं की घोषणा भी की जायेगी। इस अभियान के विजताओं को कम से कम छह महीने और अधिकतम नौ महीने के लिए दैनिक जागरण ज्ञानवृत्ति दी जाती है।

‘संवादी’ में दैनिक जागरण की नई पहल ‘सृजन’ का कॉपीराइट बाजार भी लगेगा। इस कॉपीराइट बाजार में शामिल होने के लिए हिंदी के तमाम प्रकाशकों को आमंत्रित किया गया है। इसमें युवा लेखकों को प्रकाशकों के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर भी मिलेगा।

बता दें कि दैनिक जागरण सृजन देश के युवा लेखकों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने का एक मंच है। यह मंच हिंदी में सृजनात्मक लेखन का जज्बा रखने वाले युवाओं को अपने सपने को हकीकत में बदलने का अवसर देता है। इस साल लखनऊ विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में विशेष रूप से तैयार किये सत्र का भी आयोजन भी यहां किया जाएगा

कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी http://jagranhindi.in/ अथवा www.jagranhindi.in पर क्लिक कर ली जा सकती है।


टैग्स दैनिक जागरण संवादी
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

15 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

19 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

19 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago