होम / मीडिया फोरम / IIMC की कोर्स को-ऑर्डिनेटर को 'ठगों' ने यूं लगाई चपत

IIMC की कोर्स को-ऑर्डिनेटर को 'ठगों' ने यूं लगाई चपत

वसंत कुंज के शॉपर्स स्टॉप से करने गई थीं खरीददारी, अब कराई एफआईआर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में रेडियो और टीवी पत्रिका की पाठ्यक्रम संयोजक विष्णुप्रिया पांडे ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई हैं। अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने इस बारे में एफआईआर भी कराई है। इस एफआईआर में विष्णुप्रिया पांडे का आरोप है कि वह वसंत कुंज के शॉपर्स स्टॉप में कपड़े खरीदने आईं थीं। यहां उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग की राय देकर सेल्समैन ने घर का पता, फोन नंबर आदि जानकारियां हासिल कर ली और पेमेंट भी ले लिया। पांच दिन बाद विष्णुप्रिया पांडे के घर जब कपड़े का पैकेट पहुंचा, तब वह अधूरा था। परेशान विष्णुप्रिया पांडे ने जब लिफाफे पर दिए गए कॉल सेंटर नंबर 1-800-419-6684 पर कॉल किया तो एक बार फिर से उनसे एक लिंक भेज कर सारी जानकारियां ली गयी और उन्हें लगातार आश्वासन दिया गया कि उनका पैसा रिफंड किया जायेगा। इसी बीच कॉल सेंटर की लाइन डिस्कनेक्ट हो गयी और विष्णुप्रिया पांडे को 9330199375 से कॉल आया जिसमें पहले से बात कर रहे कॉल सेंटर एग्जिक्यूटिव ने मैसेज बॉक्स में भेजे गए उस लिंक को भरने का आग्रह किया।

9330238949 नंबर से आये उस लिंक को विष्णुप्रिया पांडे ने जैसे ही भरा, उसके चंद सेकेंड के भीतर उनके बैंक खाते से 49,000 रुपए दो-दो बार करके और एक-एक हजार रुपए दो बार निकाल लिए गए। यानी उन्हें चंद सेकेंड में ही पूरे एक लाख रुपए की चपत पड़ चुकी थी। पीड़िता को जब मालूम चला कि शॉपर्स स्टॉप के इस गिरोह ने उसे लाखों रुपए की साइबर लूट का निशाना बनाया है तो उसके होश उड़ गए। मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में कराई गई है और पुलिस अनुसंधान जारी है, पर जरूरत इस बात कि है कि हम एक ग्राहक के तौर पर सजग रहें और किसी भी परिस्थिति में बैंक सम्बंधी जानकारी किसी से भी साझा नहीं करें।

विष्णुप्रिया पांडे ने अपने साथ हुई ठगी को लेकर जो एफआईआर दर्ज कराई है, उसे आप यहां देख सकते हैं। 


टैग्स आईआईएमसी ठगी विष्णुप्रिया पांडे शॉपर्स स्टॉप
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

14 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

18 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

18 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

14 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago