होम / मीडिया फोरम / अखबार के खिलाफ मुकदमा करेंगे पूर्व पीएम के भाई, बताई ये वजह

अखबार के खिलाफ मुकदमा करेंगे पूर्व पीएम के भाई, बताई ये वजह

पूर्व पीएम के भाई ने एक ट्वीट कर दी जानकारी, प्रधानमंत्री व उनके सहयोगी को भी लिया लपेटे में

पंकज शर्मा 6 years ago

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ ने कहा है कि वह ब्रिटेन के अखबार 'डेली मेल' (Daily Mail) के खिलाफ मुकदमा करेंगे। शहबाज के अनुसार वह यह मुकदमा उस ‘मनगढ़ंत और गुमराह’ करने वाली स्टोरी के लिए करेंगे, जिसमें उन्हें ब्रिटेन की विदेशी सहायता राशि चुराने के लिए दोषी बताया गया है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहबाज ने इस अखबार पर आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके करीबी शहजाद अकबर के इशारे पर यह स्टोरी पब्लिश की गई, जिसके लिए वह उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेंगे। शहबाज ने इस बारे में रविवार को एक ट्वीट भी किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार, ‘द मेल’ ने रविवार को जांचकर्ताओं और ‘एक गोपनीय जांच रिपोर्ट’ का हवाला देते हुए एक स्टोरी पब्लिश की थी, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज ने वर्ष 2005 से 2012 के बीच जिस पैसे को चुराया है, वो ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग (डीएफआईडी) की वित्तपोषित परियोजनाओं का था। इसी स्टोरी को लेकर शहबाज खफा हैं और उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने का मन बनाया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स इमरान खान अखबार पर मुकदमा शहबाज शरीफ शहजाद अकबर डेली मेल
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

11 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago