होम / मीडिया फोरम / BRICS CCI WE महिला सम्मेलन: सशक्त महिलाओं का सम्मान
BRICS CCI WE महिला सम्मेलन: सशक्त महिलाओं का सम्मान
BRICS CCI WE ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की भावना का जश्न मनाते हुए 5वें संस्करण के वार्षिक महिला सम्मेलन और सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
BRICS चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BRICS CCI) के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल BRICS CCI WE ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की भावना का जश्न मनाते हुए 5वें संस्करण के वार्षिक महिला सम्मेलन और सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया। इस वर्ष के सम्मेलन की थीम थी 'वुमेन चेंजमेकर्स: ट्रांसफॉर्मिंग द वर्ल्ड, शेपिंग द फ्यूचर'। इस अवसर पर 'शी फॉर हर' नामक एक स्मारक पुस्तक का अनावरण भी किया गया, जिसमें विभिन्न पृष्ठभूमियों और राष्ट्रीयताओं की अग्रणी महिला परिवर्तनकर्ताओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।
सम्मानित की गई वैश्विक महिला आइकॉन में डॉ. किरण बेदी, आईपीएस (सेवानिवृत्त) और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल; महामहिम बिजुनेश मेसेरेट, डिप्टी एम्बेस्डर, इथियोपिया दूतावास; लेबोगांग ज़ुलु, राष्ट्रीय अध्यक्ष - BRICS महिला व्यवसाय गठबंधन दक्षिण अफ्रीका; दिया मिर्जा, अभिनेता, निर्माता, इको-निवेशक, UNEP सद्भावना राजदूत, चिउ सी एंडरसन, W20 ऑस्ट्रेलिया की प्रतिनिधिमंडल प्रमुख, जियोवाना क्वाड्रोस, लीडर डी जेनरो स्टार्टअप20 - टास्क फोर्स ESG; G20 ब्राजील 2024; प्रेसिडेंट एट इंस्पायरिंग वीमेन, डॉ. सुलोचना सेगेरा, चेयरपर्सन, वुमन इन मैनेजमेंट (WIM), एलेना शिफ्रिना, सीईओ/संस्थापक, बायोफूडलैब, तातियाना सेलिवेर्स्टोवा, अंतर्राष्ट्रीय त्वरक कार्यक्रम "BRICS बिजनेस इनक्यूबेटर" और "SCO बिजनेस इनक्यूबेटर" की निदेशक, क्रिस्टीना ली (ली लिंग), एएनटीए ग्रुप की उपाध्यक्ष और यांग जियाओपिंग, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय रणनीति संस्थान, चीनी अकादमी ऑफ सोशल साइंसेज (NISS, CASS) में एसोसिएट प्रोफेसर और वरिष्ठ फेलो शामिल थीं।
BRICS CCI WE ट्रेलब्लेज़र्स महिला आइकॉन सम्मानितों में डॉ. उमा शर्मा, चेयरपर्सन, कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, सुषमा रोहतास गोयल, चेयरपर्सन, ओमैक्स फाउंडेशन, दिलफरोज क़ाज़ी, नोबेल शांति पुरस्कार नामांकित और SSM कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (श्रीनगर) की संस्थापक और उपाध्यक्ष, डॉ. वल्ली अरुणाचलम, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजिस्ट और परोपकारी, कविता रामचंद्रगौड़ा, सह-संस्थापक और पूर्व निदेशक रूटमैटिक, राजेश्वरी कुमारी, भारतीय निशानेबाज और अंशिका वर्मा, आईपीएस (यंग आइकन) शामिल थीं।
मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता ने उद्घाटन भाषण देते हुए लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में सरकार की पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा, "शिक्षा से लेकर वित्तीय समावेशन तक, भारत में एक परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जहां महिलाएं राष्ट्र की प्रगति में समान भागीदार बन रही हैं।"
विशेष अतिथि के तौर पर शामिल डॉ. किरण बेदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "नारी शक्ति एक प्रगतिशील समाज का केंद्र बिंदु है। नीतिगत हस्तक्षेपों को ऐसे ठोस परिणामों में बदलना चाहिए, जो प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाएं।"
सम्मेलन को संबोधित करते हुए, अतिथि विशेष, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "महिला सशक्तिकरण अब केवल एक लक्ष्य नहीं रहा—यह एक आर्थिक आवश्यकता बन गया है। लक्षित कार्यक्रमों के माध्यम से, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक महिला को भारत की विकास गाथा में योगदान देने का अवसर मिले।"
समापन भाषण भारत की पूर्व विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री, मीनाक्षी लेखी ने दिया, जिन्होंने महिलाओं के नेतृत्व की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मेंटरशिप कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "सही मंच प्रदान करके, हम लैंगिक समानता की दिशा में तेजी से कार्य कर सकते हैं।"
अतिथियों का स्वागत करते हुए, BRICS CCI WE की अध्यक्ष, रूबी सिन्हा ने उद्योगों और अर्थव्यवस्थाओं को आकार देने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया। उन्होंने कहा, "महिलाओं के अधिकारों को अलग करके नहीं देखा जा सकता, वे मानव अधिकारों की आधारशिला हैं। निर्णय लेने की प्रक्रिया में हमें और अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।"
दिया मिर्ज़ा ने स्थिरता के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "महिलाएं सतत विकास की रीढ़ हैं। नेतृत्व की चर्चाओं में पारिस्थितिक जागरूकता को शामिल करना अनिवार्य है।"
अपने उद्घाटन भाषण में, BRICS CCI के सह-अध्यक्ष और महानिदेशक, डॉ. BBL मधुकर ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने की चैंबर की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, "महिलाएं नेतृत्व को पुनर्परिभाषित कर रही हैं, और यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें नीतियों, मेंटरशिप और वित्तीय पहुंच से समर्थन दें।"
BRICS CCI के उपाध्यक्ष, समीप शास्त्री ने कहा, "सरकार की रणनीतिक नीतिगत पहलों ने महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में लाने में मदद की है, जिससे एक समावेशी और सतत विकास मॉडल को बढ़ावा मिला है।"
BRICS CCI के वित्त निदेशक, रुहैल रंजन ने महिलाओं के वित्तीय समावेशन और निर्णय लेने की भूमिकाओं में अधिक महिलाओं की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने कहा, "वित्तीय साक्षरता और निवेश के अवसरों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना सतत आर्थिक प्रगति की कुंजी है।"
BRICS CCI नेतृत्व टीम के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि जैसे ए.के. सिंह, उपाध्यक्ष, शबाना नसिम, कार्यकारी निदेशक और अंकिता सचदेवा, संयुक्त निदेशक भी सम्मेलन में उपस्थित थे। विचारशील पैनलों में वैश्विक महिला आइकॉन और विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें पूर्व लोकसभा संसद की अतिरिक्त सचिव और BRICS CCI की वरिष्ठ सलाहकार, कल्पना शर्मा, एसरी इंडिया के प्रबंध निदेशक, अगेंद्र कुमार, ज़ीरो टू 3 कलेक्टिव की संस्थापक और सीईओ, अनुराधा चौधरी, BRICS CCI की गवर्निंग बॉडी सदस्य और एमडी इंटेंडम कंसल्टेंसी, शोरमिष्ठा घोष और टीवी प्रस्तुतकर्ता और मल्टीमीडिया पत्रकार आयुष ऐलावाड़ी शामिल थे।
सम्मेलन में वेनेजुएला, इथियोपिया, इंडोनेशिया, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, चीन, बेलारूस, लेसोथो, ईरान, कजाकिस्तान, इज़राइल और दक्षिण अफ्रीकी उच्चायोग के आधिकारिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
BRICS CCI WE ग्लोबल वुमन लीडरशिप प्रोग्राम के दूसरे संस्करण के दीक्षांत समारोह के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसे BRICS CCI WE ने निप्पॉन पेंट इंडिया के सहयोग से आयोजित किया।
टैग्स