होम / मीडिया फोरम / डॉ. किरण बेदी की किताब ‘निर्भीक प्रशासन’ ने दी दस्तक, लॉन्चिंग कल
डॉ. किरण बेदी की किताब ‘निर्भीक प्रशासन’ ने दी दस्तक, लॉन्चिंग कल
देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी (अब सेवानिवृत्त) और पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल डॉ. किरण बेदी की किताब ‘Fearless Governance’ का हिंदी संस्करण लॉन्चिंग के लिए तैयार है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी (अब सेवानिवृत्त) और पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल डॉ. किरण बेदी की किताब ‘Fearless Governance’ का हिंदी संस्करण लॉन्चिंग के लिए तैयार है।
‘निर्भीक प्रशासन’ नाम से इस किताब की लॉन्चिंग नौ जून 2022 को ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में की जाएगी। सुबह 11 बजे से होने वाले बुक लॉन्चिंग कार्यक्रम में न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) की एडिटर स्मिता प्रकाश मुख्य अतिथि होंगी।
इस बुक को ‘डायमंड बुक्स’ (Diamond Books) ने पब्लिश किया है और इसमें डॉ. बेदी ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में अपनी पांच साल की यात्रा के बारे में लिखा है। किताब में उनके सुशासन और नेतृत्व के परिवर्तनकारी विचारों का समावेश भी है।
टैग्स बुक लॉन्च बुक लॉन्चिंग किरण बेदी निर्भीक प्रशासन डायमंड बुक्स