होम / मीडिया फोरम / ‘भारत एक्सप्रेस’ एक फरवरी को मनाएगा पहली वर्षगांठ, CMD उपेंद्र राय ने कही ये बात

‘भारत एक्सप्रेस’ एक फरवरी को मनाएगा पहली वर्षगांठ, CMD उपेंद्र राय ने कही ये बात

सत्य, साहस और समर्पण के सिद्धांत के साथ शुरू हुआ हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) एक फरवरी को अपनी लॉन्चिंग की पहली वर्षगांठ मनाने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सत्य, साहस और समर्पण के सिद्धांत के साथ शुरू हुआ हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) एक फरवरी को अपनी लॉन्चिंग की पहली वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसके तहत दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

‘भारत एक्सप्रेस’ की लॉन्चिंग के एक साल के सफर के बारे में जाने-माने पत्रकार और चैनल के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय का कहना है इस चैनल को शुरू करना और इसे सफलतापूर्वक चलाना मेरे लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है। अभी तक मैंने अन्य संस्थानों के लिए काम किया था, लेकिन अब मैंने अपना चैनल शुरू किया है और इसे एक साल में काफी सफलता मिली है और यह नित नई ऊंचाइयां छू रहा है।

उपेंद्र राय के अनुसार, ‘इस एक साल के सफर के दौरान हमने पत्रकारिता के मानदंडों का पालन करते हुए बिना किसी हस्तक्षेप के यहां तक का सफर काफी अच्छे से पूरा किया है। मेरा मानना है कि पत्रकारिता में लेफ्ट विंग और राइट विंग कुछ नहीं होता है। पत्रकारों का काम सिर्फ खबर कवर करना होता है औऱ हम अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से कर रहे हैं।’

गौरतलब है कि ‘सहारा इंडिया मीडिया’, ‘तहलका मैगजीन’, ‘स्टार न्यूज’ एवं ‘सीएनबीसी-आवाज’ को अपनी सेवाओं और नेतृत्व से ऊंचाई देने वाले उपेंद्र राय ने पिछले साल एक फरवरी को ‘भारत एक्सप्रेस’ नाम से अपना खुद का न्यूज वेंचर शुरू किया था। जल्द ही इस वेंचर के तहत कुछ प्रादेशिक न्यूज चैनल और अखबार लॉन्चिंग की भी योजना है।


टैग्स न्यूज चैनल उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

20 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago