होम / मीडिया फोरम / जांच में घिरे CM के खिलाफ स्टिंग करने वाले चैनल के अधिकारी

जांच में घिरे CM के खिलाफ स्टिंग करने वाले चैनल के अधिकारी

बेंगलुरू पुलिस ने सोमवार को उस न्यूज चैनल के अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, जिसने बीते दिनों सीएम बीएस येदियुरप्पा के परिवार का एक स्टिंग दिखाया था

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

बेंगलुरू पुलिस ने सोमवार को उस न्यूज चैनल के अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, जिसने बीते दिनों सीएम बीएस येदियुरप्पा के परिवार का एक स्टिंग दिखाया था। इस स्टिंग में सीएम के परिवार के लोग कथित भ्रष्टाचार में शामिल दिखाए गए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को टीवी चैनल ‘पावर टीवी’ (Power TV) के ऑफिस की तलाशी ली। इसके अलावा बेंगलुरू पुलिस ने चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर राकेश शेट्टी के घर पर भी छापेमारी की और साथ ही चैनल के एक एंकर से भी पूछताछ की है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘पावर टीवी’ ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक से कथित तौर पर मिली जानकारी के आधार पर कथित भ्रष्टाचार की खबर प्रसारित की थी, उसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक की शिकायत पर ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि चैनल ने बीते माह इस मामले पर कार्यक्रमों की एक पूरी सीरीज चलाई थी, जिसमें एक स्टिंग ऑडियो भी प्रसारित की गई थी।

कथित तौर पर यह स्टिंग ऑडियो चैनल के एमडी और एडिटर राकेश शेट्टी और बीएस येदियुरप्पा परिवार के एक अहम सदस्य के बीच का बताया गया था। इसके अलावा चैनल ने अपनी खबर में येदियुरप्पा परिवार के एक अन्य सदस्य और कंस्ट्रक्शन फर्म के निदेशक के बीच की वॉट्सऐप चैट को भी दिखाया था। इसके अतिरिक्त न्यूज चैनल ने अपनी खबर में कुछ दस्तावेज भी दिखाए थे, जिसमें यह बताया गया है कि येदियुरप्पा परिवार के एक सदस्य के बैंक खाते में बड़ी संख्या में रकम जमा की गई है।

वहीं स्टिंग के खुलासे के बाद विपक्षी पार्टियों ने सीएम बीएस येदियुरप्पा से इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है। विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज द्वारा या फिर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाकर मामले की जांच कराने की भी मांग की है, जिसे कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मॉनीटर करें।

वहीं सीएम येदियुरप्पा ने विपक्ष को उन पर लगे आरोपों को सिद्ध करने की चुनौती दी है। हालांकि चैनल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

'इंडियन एक्सप्रेस' की पूरी खबर आप नीचे दी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

Police search channel that aired sting on ‘corruption’ by BSY family


टैग्स मीडिया न्यूज चैनल चैनल स्टिंग सीएम बेंगलुरू पुलिस
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

9 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

14 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

14 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago