होम / मीडिया फोरम / रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

एक विस्फोट की वजह से लेबनान की राजधानी बेरुत पिछले दिनों काफी चर्चा में रही थी। इस विस्फोट से शहर में भारी तबाही हुई थी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एक विस्फोट की वजह से लेबनान की राजधानी बेरुत पिछले दिनों काफी चर्चा में रही थी। इस विस्फोट से शहर में भारी तबाही हुई थी। इसी ब्लास्ट मामले में जांच की जानकारी दे रही एक रिपोर्टर के साथ लाइव रिपोर्टिंग के दौरान दिल को छू लेने वाली घटना घटी।

दरअसल हुआ यूं कि रिपोर्टिंग के दौरान अचानक से एक प्यारी सी बिल्ली महिला रिपोर्टर के पास आई और उसकी बेल्ट को पकड़कर खींचने लगी। उस समय स्काई न्यूज अरबिया की वरिष्ठ रिपोर्टर लारिसा एउन बेरुत पोर्ट ब्लास्ट जांच के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट दे रहीं थीं। बिल्ली के बच्चे ने महिला के कोट की बेल्ट से खेलना शुरू कर दिया, हालांकि इस दौरान भी महिला रिपोर्टिंग करती रही। जबकि बिल्ली महिला रिपोर्टर की बेल्ट के साथ खींचतान करती रही, लेकिन एओन ने कैमरे पर बात करना जारी रखा। रिपोर्टिंग खत्म होने के बाद पत्रकार ने इस बिल्ली की तरफ मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी।

सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत लम्हें का वीडियो पोस्ट करते हुए लारिसा ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सबसे वफादार फॉलोअर'। गंभीर रिपोर्टिंग के बीच मनमोहक वीडियो ने लोगों को खुश कर दिया। ये वीडियो देख एक शख्स ने लिखा कि रिपोर्टर के काम के दौरान थोड़ी परेशानी हुई लेकिन इसके जवाब में महिला रिपोर्टर ने लिखा कि ‘वास्तव में उसके लिए बाधित से अधिक मनोरंजन से भरा था।’

इतना ही नहीं महिला रिपोर्टर ने दोपहर में एक और रिपोर्टिंग के दौरान अपने इस प्यारे फॉलोअर के वापस आने का एक और वीडियो लोगों के साथ शेयर किया। उस समय भी जब महिला पत्रकार रिपोर्टिंग कर रही थी तो बिल्ली उसके कोट की बेल्ट से खूब मस्ती कर रही थी।  

 


टैग्स पत्रकार बेरूत बिल्ली
सम्बंधित खबरें

पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ने वर्ष 2026 के 42वें राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा की। भुवनेश जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को 15 मार्च को सिटी पैलेस में सम्मानित किया जाएगा।

2 hours ago

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

13 hours ago

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

2 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

3 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

3 days ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

13 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

31 minutes ago

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

13 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

19 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

1 hour ago