होम / मीडिया फोरम / पत्रकारिता के माध्यम से बाबा साहेब ने की वैचारिक क्रांति : प्रो.संजय द्विवेदी

पत्रकारिता के माध्यम से बाबा साहेब ने की वैचारिक क्रांति : प्रो.संजय द्विवेदी

आयोजन की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य, प्रोफेसर शिव कुमार गुप्ता ने की तथा विशिष्ट अतिथि मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल (MANIT) के सह प्राध्यापक डॉ. मनोज आर्य रहे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी का कहना है सामाजिक परिवर्तन के लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने पत्रकारिता को साधन बनाया और लगभग 36 साल की लंबी पत्रकारीय साधना के माध्यम से वैचारिक क्रांति की। प्रो.द्विवेदी आज क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।

आयोजन की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य, प्रोफेसर शिव कुमार गुप्ता ने की तथा विशिष्ट अतिथि मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल (MANIT) के सह प्राध्यापक डॉ. मनोज आर्य रहे। प्रो.द्विवेदी ने कहा बाबा साहब ने समाज सुधार और सामाजिक समरसता के विचार को जनांदोलन में बदल दिया। वे संकल्प से सिद्धि के अप्रतिम उदाहरण हैं। प्रो.द्विवेदी ने कहा कि वे 'मूक समाज' को स्वर देकर उसके 'नायक' बने।

उनकी पत्रकारिता 'मूक नायक' से प्रारंभ होकर 'प्रबुद्ध भारत' तक जाती है, जो उनकी वैचारिक यात्रा को भी रेखांकित करती है। उच्च शिक्षित होने के बाद बाबा साहब ने अपनी पत्रकारिता का माध्यम अंग्रेजी के बजाए भारतीय भाषाओं को बनाया, क्योंकि वे सामान्य जनों का प्रबोधन करना चाहते थे।संस्थान के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि समता मूलक समाज के निर्माण में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है। संस्थान के विद्यार्थियों आदित्य नायर एवं शिवांश पांडे के द्वारा बाबासाहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज आर्य ने बाबा साहब के संघर्ष एवं समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसा कोई सेवा का क्षेत्र नहीं रहा जिसके बारे में बाबासाहेब ने मार्गदर्शन न किया हो। भारतीय विदेश नीति एवं सुरक्षा, श्रम सुधारों, सिंचाई व जल प्रबंधन एवं भाषा नीति आदि सभी विषयों पर उनके विचार एवं कार्य आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने विदेशी शक्तियों से मिले अनेक प्रलोभनों को ठुकरा कर बार-बार कहा कि हम प्रथम एवं अंतिम रूप से भारतीय हैं इसीलिए राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है।

कार्यक्रम का समापन मुख्य सलाहकार विद्यार्थी परिषद डॉ. सौरभ कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्थान के अधिष्ठाता, प्रोफेसर जयदीप मंडल, प्रो. चित्रा सिंह, डॉ. सुरेश मकवाना, प्रो. रत्नमाला आर्या, डॉ. संजय पंडागले, डॉ. अश्वनी गर्ग, डॉ. राम प्रकाश प्रजापति, डॉ. मंजू, डॉ अलका सिंह, डॉ. कुलवीर सिंह, डॉ. प्रद्युम्न सिंह सहित संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी श्री महेश आसुदानी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

6 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

11 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago