होम / मीडिया फोरम / रिवॉल्वर के बल पर पत्रकार से बदमाशों ने किया ये सलूक
रिवॉल्वर के बल पर पत्रकार से बदमाशों ने किया ये सलूक
पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कार सवार टीवी पत्रकार से मारपीट का एक मामला सामने आया है। यह घटना पंजाब में जालंधर के खिंगरा गेट के पास की है, जहां कुछ युवकों मे रिवॉल्वर के बल पर न सिर्फ पत्रकार के साथ मारपीट की, बल्कि उसकी गाड़ी छीनने का भी प्रयास किया। हालांकि, पीड़ित पत्रकार द्वारा शोर मचाए जाने के कारण हमलावर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और गाड़ी की चाबी व पत्रकार का मोबाइल फोन फेंककर फरार हो गए।
बिक्रमपुरा निवासी और निजी टीवी चैनल के पत्रकार सुनील रुद्रा ने बताया कि वह अपने दोस्त को उसके घर छोड़ने के बाद सोमवार की देर रात करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में खिंगरा गेट के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और रिवाल्वर के बल पर गाड़ी की चाबी व मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर एक हमलावर ने उनका चश्मा उतारकर अपनी जेब में डाल लिया व मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच सुनील ने शोर मचा दिया और दूसरी जेब से फोन निकालकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।
इसी दौरान लोगों को एकत्रित होते देख हमलावर भाग निकले। सुनील की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में मनु कपूर, ननू कपूर, उसके साथी देव तलवाड़ व उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं।
टैग्स पत्रकार पर हमला सुनील रुद्रा