होम / मीडिया फोरम / ध्रुवीकरण को लेकर जताई गईं चिंताओं वाले मामले पर अरुण पुरी ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
ध्रुवीकरण को लेकर जताई गईं चिंताओं वाले मामले पर अरुण पुरी ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन अरुण पुरी को लिखे लेटर में वसंत वैली स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों ने आग्रह किया था वह अपने चैनल पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण वाले कार्यक्रमों का प्रसारण बंद करें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘इंडिया टुडे’ समूह के चेयरमैन अरुण पुरी ने दिल्ली स्थित वसंत वैली स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा उन्हें लिखे गए लेटर पर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस लेटर में वसंत वैली स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों ने अरुण पुरी से आग्रह किया था वह अपने चैनल पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण वाले कार्यक्रमों का प्रसारण बंद करें। इसके साथ ही मांग की गई थी कि वह अपने समूह के उन न्यूज एंकर्स को जवाबदेह ठहराएं, जिनकी भाषाशैली (Tone) सांप्रदायिक ध्रुवीकरण जैसी है। अब अपनी प्रतिक्रिया में अरुण पुरी ने नागरिक विमर्श में विविध दृष्टिकोणों के महत्व पर जोर दिया है।
वसंत वैली स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों के नाम लिखे गए लेटर में अरुण पुरी ने कहा है, ‘आज के दौर में जब हर किसी के पास समय की कमी है, ऐसे में यह जानकर अच्छा लगा कि आप हमारे काम को देख और पढ़ रहे हैं और हमारे कई ब्रैंड्स में गहराई से निवेश कर रहे हैं। मैंने आपकी चिंताओं को पढ़ लिया है और उन पर विधिवत ध्यान दिया है, जैसा कि हम प्राप्त सभी फीडबैक के साथ करते हैं।’
अरुण पुरी के अनुसार, ‘इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन के रूप में मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। लोकतंत्र में नागरिक संवाद के लिए विविध दृष्टिकोण महत्वपूर्ण हैं और कोई भी एक समूह इन सभी का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। इंडिया टुडे ब्रैंड देश भर के सभी दृष्टिकोणों का प्रतिनिधित्व करता है। इन्हें प्रस्तुत करना और इन्हें डील करना एक मजबूत लोकतंत्र की निशानी है और मेरा मानना है कि हम यह काम बहुत सफलतापूर्वक करते हैं।’
अरुण पुरी का कहना है कि व्युअर्स को यह निर्धारित करना होगा कि कौन सा मीडिया उनकी मान्यताओं पर सबसे अधिक बारीकी से नजर रखता है। आखिरकार, हमारे काम के अंतिम निर्णायक (arbiter) हमारे 500 मिलियन व्युअर्स और फॉलोअर्स हैं।
My response to VVS Alumni
— Aroon Purie (@aroonpurie) October 6, 2023
Dear 192 Vasant Valley School Alumni,
Thank you for taking the time to share your concerns with me.
It is good to know that in this day and age when everybody is constrained for time, you are watching and reading our work and deeply invested in our…
गौरतलब है कि देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कुछ दिनों पहले वसंत वैली के पूर्व विद्यार्थियों का एक लेटर शेयर किया था। इस लेटर में वसंत वैली स्कूल और टीवी टुडे ग्रुप के संस्थापक अरुण पुरी से आग्रह किया गया था कि वे टीवी से निकलने वाली नफरत पर रोक लगाएं और अपने समूह में उन लोगों को जवाबदेह ठहराएं, जिनके लहजे में न्यूज रिपोर्टिंग के दौरान सांप्रदायिक ध्रुवीकरण झलकता है।
Hope Mr Purie doesn’t consider closing down the school or changing the principal to one Prof Sudhir Chaudhary! pic.twitter.com/6OS9v6odt3
— Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) September 18, 2023
टैग्स इंडिया टुडे अरुण पुरी टीवी न्यूज चेयरमैन वसंतवैली स्कूल ध्रुवीकरण करने वाले एंकर्स