होम / मीडिया फोरम / PUBG बैन होते ही अक्षय कुमार ने की देसी एक्शन गेम लाने की घोषणा, टीजर रिलीज

PUBG बैन होते ही अक्षय कुमार ने की देसी एक्शन गेम लाने की घोषणा, टीजर रिलीज

देश में लोकप्रिय मोबाइल गेमिंग ऐप ‘पबजी’ (PUBG) पर बैन लग गया है। ऐसे में इसके लाखों यूजर्स अब इसका ऑप्शन तलाश रहे हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में लोकप्रिय मोबाइल गेमिंग ऐप ‘पबजी’ (PUBG) पर बैन लग गया है। ऐसे में इसके लाखों यूजर्स अब इसका ऑप्शन तलाश रहे हैं। लिहाजा इसे देखते हुए दो दिन बाद ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘फौजी’ (FAU-G) गेम लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। यह गेम खेलने वालों को देश के जवानों के बलिदान के बारे में भी जानकारी देगा। यह अक्षय कुमार का पहला गेमिंग वेंचर है।

FAU-G के गेमप्ले और इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल अक्षय कुमार ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर मूवमेंट का सपोर्ट करते हुए नए एक्शन गेम FAU-G को पेश किया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट नए गेम को शुरू करने की जानकारी दी है और ये भी बताया है कि गेम से होने वाली कमाई में से 20 पर्सेंट नेट रेवेन्‍यू भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा। इस गेम के माध्यम से प्लेयर का न केवल मनोरंजन होगा, बल्कि वह सैनिकों के बलिदानों के बारे में भी जानेंगे।

FAU-G का पूरा नाम Fearless And United: Guards रखा गया है। गेम के पोस्टर को देख ऐसा माना जा रहा है की ये PUBG के टक्कर का गेम हो सकता है। इस गेम को बेंगलुरु स्थित मोबाइल गेम डेवलपर nORE Games द्वारा तैयार किया गया है। उम्मीद है की जल्द इस गेम को प्लेयर्स के लिए जारी किया जाएगा।

पिछले काफी समय से भारत चीन सीमा विवाद चल रहा है। गलवान में भारत-चीन के सैनिकों की झड़प के बाद केंद्र ने 29 जून को 59 चीनी ऐप्स, 27 जुलाई को 47 ऐप्स और 2 सितंबर को 118 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिसमें अब पबजी भी शामिल है। पबजी भारत में बेहद पॉपुलर था। इसे देश में करीब 17.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था। हालांकि, पबजी का मोबाइल और डेस्कटॉप वर्जन अभी भी मौजूद है। लेकिन, अक्षय कुमार की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने फौजी को लेकर पॉजिटिव कमेंट्स दिए हैं।

 


टैग्स अक्षय कुमार पबजी मोबाइल गेमिंग ऐप फौजी गेम
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

8 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

13 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago