होम / मीडिया फोरम / विज्ञापन जगत की मशहूर हस्ती ब्रेंडन परेरा का निधन
विज्ञापन जगत की मशहूर हस्ती ब्रेंडन परेरा का निधन
ब्रेंडन परेरा 60 के दशक में विज्ञापन क्षेत्र में काफी जाना-माना नाम थे और उन्होंने वॉल्टर सल्दान्हा के साथ मिलकर ‘Chaitra Advertising’ की स्थापना की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘Chaitra Advertising’ (अब Leo Burnett) के को-फाउंडर ब्रेंडन परेरा का 21 जुलाई को निधन हो गया है। वह 96 साल के थे।
ब्रेंडन परेरा 60 के दशक में विज्ञापन क्षेत्र में काफी जाना-माना नाम थे और उन्होंने वॉल्टर सल्दान्हा के साथ मिलकर ‘Chaitra Advertising’ की स्थापना की थी।
ब्रेंडन परेरा के परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, परेरा का पहला प्यार विज्ञापन था। उन्हें टेनिस और गोल्फ खेलना भी पसंद था और स्पोर्ट्स की दुनिया से जुड़े उनके कई दोस्त थे।
पूर्व की रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेंडन परेरा ऐसे विज्ञापन विशेषज्ञ थे, जिन्होंने धीरूभाई अंबानी के साथ ‘विमल’ की लॉन्च पर काम किया था।
टैग्स निधन श्रद्धांजलि ब्रेंडन परेरा