होम / सोशल मीडिया / कनाडा में पूजा स्थल पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, सुधीर चौधरी का फूटा गुस्सा
कनाडा में पूजा स्थल पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, सुधीर चौधरी का फूटा गुस्सा
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि हिंदू मंदिर के सामने पहले खालिस्तान समर्थकों की टोली गाड़ियों से आती है और वहां एकत्रित लोगों के साथ मारपीट करती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू पूजा स्थल पर खालिस्तान समर्थकों की तरफ से हमला किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि हिंदू मंदिर के सामने पहले खालिस्तान समर्थकों की टोली गाड़ियों से आती है और खालिस्तानी झंडों के साथ वहां एकत्रित लोगों के साथ मारपीट करती है।
वहां की पुलिस की बीच-बचाव करती दिखती है। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, कनाडा से लेकर बांग्लादेश तक, हिंदू अल्पसंख्यकों को हमलों का सामना करना पड़ता है, फिर भी वैश्विक स्तर पर उदारवादी अक्सर उनकी दुर्दशा को नजरअंदाज कर देते हैं। अल्पसंख्यक अधिकारों की कहानी हिंदुओं तक क्यों नहीं फैलती?
आपको बता दें, कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमले को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त लहजे में प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ऐसे कृत्य भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा में हिंदू मंदिर पर जानबूझकर हमला किया गया है और वह इसकी निंदा करते हैं।
From Canada to Bangladesh, Hindu minorities face attacks, yet globally, liberals often overlook their plight. Why doesn't the narrative of minority rights extend to Hindus? #Canada #hindulifematters
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) November 4, 2024
टैग्स