होम / इंटरनेशनल / अमेरिका में यूट्यूब देखने के लिए टीवी बना प्राथमिक डिवाइस: नील मोहन

अमेरिका में यूट्यूब देखने के लिए टीवी बना प्राथमिक डिवाइस: नील मोहन

मोबाइल को पीछे छोड़ते हुए टीवी अब अमेरिका में यूट्यूब देखने के लिए प्राथमिक डिवाइस बन गया है। यह जानकारी यूट्यूब के सीईओ नील मोहन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

मोबाइल को पीछे छोड़ते हुए टीवी अब अमेरिका में यूट्यूब देखने के लिए प्राथमिक डिवाइस बन गया है। यह जानकारी यूट्यूब के सीईओ नील मोहन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दी। इस पोस्ट में उन्होंने 2025 के लिए यूट्यूब के चार बड़े लक्ष्यों के बारे में बताया।

2025 में यूट्यूब अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाएगा। नील मोहन ने इस मौके पर वीडियो के जरिए सांस्कृतिक बदलाव और क्रिएटर इकोनॉमी के विकास पर चर्चा की। उन्होंने प्लेटफॉर्म को विकसित करने वाले समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए इसके भविष्य को लेकर आशा व्यक्त की। उन्होंने यूट्यूब के चार मुख्य फोकस क्षेत्रों को रेखांकित किया—यूट्यूब को सांस्कृतिक केंद्र के रूप में मजबूत करना, स्टार्टअप मानसिकता के साथ क्रिएटर इकोनॉमी को बढ़ावा देना, टीवी अनुभव को बेहतर बनाना और एआई-संचालित टूल्स में निवेश करना।

उन्होंने कहा, "यूट्यूब सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि संस्कृति का केंद्र है और हम एक ऐसा जीवंत समुदाय विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां हर किसी की आवाज सुनी जा सके।" यह बयान उन्होंने यूट्यूब के पहले मुख्य स्तंभ को रेखांकित करते हुए दिया।

हॉलीवुड में स्टार्टअप मानसिकता लाने वाले क्रिएटर्स की सराहना करते हुए, मोहन ने कहा कि यूट्यूब इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स को उनके स्थान पर ही आवश्यक टूल्स और फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपने बिजनेस और समुदाय को आगे बढ़ा सकें।"

उन्होंने आगे कहा, "हम उनके विकास को पारंपरिक राजस्व स्रोतों, जैसे विज्ञापनों और यूट्यूब प्रीमियम के माध्यम से समर्थन देना जारी रखेंगे, साथ ही ब्रैंड्स के साथ साझेदारी करने के नए तरीके भी पेश करेंगे, ताकि वे अपने उत्पादों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकें।"

मोहन ने यह भी बताया कि यूट्यूब का कनेक्टेड टीवी पर बढ़ता उपयोग नए विज्ञापनदाताओं को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने यह वादा किया कि यूट्यूब बड़े स्क्रीन के लिए खास तौर पर उपयुक्त नए विज्ञापन फॉर्मेट पेश करेगा, जिनमें क्यूआर कोड और पॉज़ ऐड्स शामिल होंगे।

मोहन ने कहा, "हमारी सब्सक्रिप्शन सेवाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं: यूट्यूब टीवी के 80 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, और यूट्यूब म्यूजिक और प्रीमियम के 10 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर (ट्रायल यूजर्स सहित) हैं। हम फैन-फेवरेट यूट्यूब टीवी फीचर्स, जैसे कि की-प्लेज़ और मल्टीव्यू को और बेहतर बनाएंगे और यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए नए फायदे लाएंगे।"

अपनी अंतिम बात में उन्होंने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की भूमिका पर जोर दिया और बताया कि यह यूट्यूब के अनुभव को सभी के लिए अधिक सहज और उन्नत बनाने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, "पिछले साल हमने ड्रीम स्क्रीन और ड्रीम ट्रैक लॉन्च किया था, जो शॉर्ट्स के लिए इमेज बैकग्राउंड, वीडियो बैकग्राउंड और इंस्ट्रुमेंटल साउंडट्रैक जेनरेट करता है। हम इन फीचर्स में निवेश जारी रखेंगे और जल्द ही ड्रीम स्क्रीन में Veo 2 को इंटीग्रेट करेंगे।"

मोहन ने इस बात पर जोर दिया कि यूट्यूब "एआई की शक्ति का जिम्मेदारी से उपयोग करता रहेगा।" उन्होंने अपनी बात समाप्त करते हुए क्रिएटर्स, कलाकारों, दर्शकों और साझेदारों के समुदाय को धन्यवाद दिया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 week ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

7 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

7 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

7 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

8 hours ago