होम / इंटरनेशनल / Meta को 479 मिलियन यूरो डिजिटल मीडिया कंपनियों को देने का आदेश
Meta को 479 मिलियन यूरो डिजिटल मीडिया कंपनियों को देने का आदेश
इस बीच, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भी संसद की एक कमेटी को मेटा की जांच करने के आदेश दिए हैं, ताकि पता चल सके कि कंपनी ने यूज़र्स की प्राइवेसी का उल्लंघन किया है या नहीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
स्पेन की एक अदालत ने फेसबुक व इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) को 479 मिलियन यूरो (551.76 मिलियन डॉलर) यानी करीब 4,500 करोड़ रुपये स्पेन के डिजिटल मीडिया कंपनियों को भुगतान करने का आदेश दिया है।
अदालत ने कहा कि मेटा ने यूजर्स का डेटा गलत तरीके से इस्तेमाल किया और इसी वजह से उसे ऑनलाइन विज्ञापन बाजार में “अनुचित फायदा” मिला। यह मुआवजा 87 डिजिटल न्यूज वेबसाइट्स और एजेंसीज को दिया जाएगा।
मामला फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स के निजी डेटा का इस्तेमाल करके टारगेटेड ऐड चलाने से जुड़ा है। अदालत का कहना है कि यह EU के डेटा प्रोटेक्शन नियमों का उल्लंघन है।
मेटा की तरफ से इस फैसले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
इस बीच, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भी संसद की एक कमेटी को मेटा की जांच करने के आदेश दिए हैं, ताकि पता चल सके कि कंपनी ने यूज़र्स की प्राइवेसी का उल्लंघन किया है या नहीं।
टैग्स