होम / इंटरनेशनल / डिज्नी में छंटनी, 200 एम्प्लॉयीज पर गिरी गाज: रिपोर्ट
डिज्नी में छंटनी, 200 एम्प्लॉयीज पर गिरी गाज: रिपोर्ट
वॉल्ट डिज्नी कंपनी (Walt Disney Co.) अपने ABC न्यूज ग्रुप व डिज्नी एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स में लगभग 200 नौकरियों में कटौती कर रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
वॉल्ट डिज्नी कंपनी (Walt Disney Co.) अपने ABC न्यूज ग्रुप व डिज्नी एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स में लगभग 200 नौकरियों में कटौती कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कटौती ABC न्यूज ग्रुप और डिज्नी एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के कुल एम्प्लॉयीज का लगभग 6 प्रतिशत होगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कटौती का सबसे अधिक असर न्यूयॉर्क स्थित ABC न्यूज डिवीजन पर पड़ेगा। ABC न्यूज स्टूडियोज, 20/20 और नाइटलाइन जैसी प्रोडक्शन यूनिट्स का एकीकरण किया जाएगा और प्रभावित एम्प्लॉयीज को बुधवार को इसकी सूचना दी जाएगी, रिपोर्ट में दावा किया गया है।
रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी ने इस संबंध में एक आंतरिक मेमो जारी किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, मेमो में कहा गया है, "ABC न्यूज ग्रुप और डिज्नी एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स लगातार संसाधनों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और दक्षता बढ़ाने के नए तरीकों का मूल्यांकन कर रहे हैं।"
इसके अतिरिक्त, कंपनी अपने राजनीतिक और डेटा-केंद्रित न्यूज साइट 538 को बंद करने जा रही है, जिसमें लगभग 15 एम्प्लॉयीज कार्यरत हैं।
टैग्स