होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जी न्यूज ने लॉन्च की अपनी ये दो नई ब्रैंड फिल्म...

जी न्यूज ने लॉन्च की अपनी ये दो नई ब्रैंड फिल्म...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ हाल ही में फ्री-टू-एयर चैनल बन गया है, जिसके बाद अब उसका फोकस देश के हर एक कोने में पहुंचने का है। इसी के चलते उसने अब अपनी दो ब्रैंड फिल्म जारी की है। ‘सोच बदलो, देश बदलो’ टै

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ हाल ही में फ्री-टू-एयर चैनल बन गया है, जिसके बाद अब उसका फोकस देश के हर एक कोने में पहुंचने का है। इसी के चलते उसने अब अपनी दो ब्रैंड फिल्म जारी की है।

‘सोच बदलो, देश बदलो’ टैग लाइन के अंतर्गत ही इन दो फिल्मों को लॉन्च किया गया है। फिल्म का मकसद यह दिखाने का कि देश के कोने-कोने में जी न्यूज के पहुंचने से वहां के लोगों की सोच अब बदल रही है।

एक फिल्म में दिखाया गया है कि एक नेता चुनाव जीतने के बाद एक गांव पहुंचता है और यहां के लोगों संबोधित करते हुए कहता है कि अब हम यहां आ गए हैं और सारी सहुलियतें भी धीरे-धीरे पहुंच जाएंगी। तभी भीड़ में से एक व्यक्ति पूछता है कि जैसे...? इस पर मंत्री जी कहते हैं कि बिजली, पानी इत्यादि। कि तभी दूसरा कहता है कि आपने तो सदन में कहा था कि कम बारिश की वजह से इस बार पानी और बिजली की भारी कटौती होगी? तभी नेता जी कहते हैं, कि अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए। वही व्यक्ति तपाक से बोलते हुए कहता है कि नेता जी अफवाह नहीं खबर...। वही व्यक्ति फिर बोलता है कि यदि आप यहां नहीं आते इसका मतलब आपकी खबर यहां नहीं आती...

इसी तरह की एक दूसरी ब्रैंड फिल्म भी है, जिसमें शुरुआत में दो लड़कों को दिखाया गया है, जो रिसर्च के लिए एक गांव पहुंचते हैं। इनमें से एक गांव के एक व्यक्ति से पूछता है कि आप फेसवॉस और टूथपेस्ट कौन सा यूज करते हैं। गांव व्यक्ति दातून दिखाते हुए बोलता है कि फिर इस दातून क्या करेंगे? दोनों व्यक्ति यह कहते हुए एक दुकान पर पहुंच जाते हैं कि इस गांव साबुन और टूथपेस्ट तो पहुंचा नहीं, और हमें भेज दिया। दोनों वापस दिल्ली जाने की बात करते हैं। कि तभी पीछे से एक व्यक्ति बोलता है कि आज नहीं कल चले जाना। दोनों शख्स उनका मजाक उड़ाते हुए पूछते हैं कि क्यों? तभी एक व्यक्ति जवाब देता है कि लखीमपुर के पास एक ट्रेन पटरी से उतर गई है, और इसलिए आज रास्ता बंद है। तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति कहता है कि यहां साबुन नहीं इंसान तो है। फिर एक अन्य व्यक्ति उन दोनों शख्स से कहता है कि ऐसा जगह न पहुंच जाना जहां इंसान ही न हो। दोनों शख्स उस व्यक्ति से पूछते हैं कि ये आपको कैसे पता चला? वह व्यक्ति बोलता है कि यहां कुछ पहुंचे न पहुंचे खबर पक्की पहुंचती है...

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

4 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

11 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

7 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

17 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago