होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आशीष सहगल बने जी इंटरटेनमेंट के चीफ सेल्स ऑफिसर
आशीष सहगल बने जी इंटरटेनमेंट के चीफ सेल्स ऑफिसर
जी इंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने आशीष सहगल को अपना चीफ सेल्स ऑफिसर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि नवंबर 2011 से आशीष कंपनी में बतौर नेटवर्क सेल्स हेड की भूमिका निभा रहे थे। आशीष ने तुरंत अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है और वे पहले की तरह जी इंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज राजेश जेजुरिकर को ही रिपोर्ट करेंगे। हमसे बात करते हुए आशीष सहगल ने बताया कि भारतीय मी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
जी इंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने आशीष सहगल को अपना चीफ सेल्स ऑफिसर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि नवंबर 2011 से आशीष कंपनी में बतौर नेटवर्क सेल्स हेड की भूमिका निभा रहे थे। आशीष ने तुरंत अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है और वे पहले की तरह जी इंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज राजेश जेजुरिकर को ही रिपोर्ट करेंगे। हमसे बात करते हुए आशीष सहगल ने बताया कि भारतीय मीडिया के लिए यह दौर बेहद प्रतियोगात्मक है। ऐसे में हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि बेहतर करते हुए आगे बने रहना। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बेहतय यह है कि नेटवर्क के सभी चैनल पसंद किए जा रहे हैं औऱ उनसे मिलने वाला बिजनेस भी अच्छा है। आशीष के कहा कि हमारा फ्लैगशिप चैनल जी टीवी हमेशा ही शीर्ष पर रहा है, लेकिन पिछले तीन महीनों में चैनल का प्रदर्शन बेहद शानदार है। उन्होंने कहा कि बिजनेस के साथ-साथ बेहतर जीआरपी हासिल करने के लिए हम और काम कर रहे हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स