होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee ग्रुप ‘डिट्टो टीवी’ के जरिए 20 रुपये में दे रहा है 125 चैनल्स
Zee ग्रुप ‘डिट्टो टीवी’ के जरिए 20 रुपये में दे रहा है 125 चैनल्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी डिजिटल कनवर्जेस ने ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन मनोरंजन सेवाएं देने वाली ‘डिट्टो टीवी’ (Ditto TV) को अब नए अवतार में पेश किया है। कंपनी ने फिलहाल इस ऐप का लोगो बदल दिया है। बता दें कि कंपनी ने ‘डिट्टो टीवी’ ऐप की शुरुआत 2012 में की थी। फिलहाल इसे देश के टीवी के तौर पर प्रमोट किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी डिजिटल कनवर्जेस ने ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन मनोरंजन सेवाएं देने वाली ‘डिट्टो टीवी’ (Ditto TV) को अब नए अवतार में पेश किया है। कंपनी ने फिलहाल इस ऐप का लोगो बदल दिया है। बता दें कि कंपनी ने ‘डिट्टो टीवी’ ऐप की शुरुआत 2012 में की थी। फिलहाल इसे देश के टीवी के तौर पर प्रमोट किया जाएगा। डिट्टो टीवी के भारत में अभी 20 लाख सब्सक्राइबर्स है। डिट्टो टीवी ने आईडिय ब्रॉडब्रैंड के साथ करार भी किया हुआ है। जी समूह की यह ऐप विभिन्न भाषाओं में टीवी शो, सिनेमा, विडियो प्रदर्शित करता है जिसमें विशेष रूप से डिजाइन की गई विडियो सामग्री भी होती है, जो एंड्रॉयड, विंडो और आइओएस (ios) ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर पर मात्र 20 रुपए में 125 चैनल उपलब्ध कराती है। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी समेत कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स