होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब क्रिकेटर बना रिपोर्टर तो दूसरा बोला-आपके संग DDLJ की फीलिंग आई...
जब क्रिकेटर बना रिपोर्टर तो दूसरा बोला-आपके संग DDLJ की फीलिंग आई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह मैदान पर इस बार गेंदबाजों की धुनाई के लिए नहीं बल्कि अपनी एक रिपोर्टिंग के लिए सुर्खियों में हैं। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए तीसरे टी-20 मैच के बाद वह उस समय अलग अवतार में दिखे जब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह मैदान पर इस बार गेंदबाजों की धुनाई के लिए नहीं बल्कि अपनी एक रिपोर्टिंग के लिए सुर्खियों में हैं। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए तीसरे टी-20 मैच के बाद वह उस समय अलग अवतार में दिखे जब उन्होंने मैच के हीरो युजवेंद्र चहल का इंटरव्यू लिया।
मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया और सीरीज में कुल 8 विकेट चटकाने के लिए चहल को मैन ऑफ़ द सीरीज के पुरस्कार से भी नवाजा गया। बस फिर क्या था, चहेते क्रिकेटर युवराज ने चुलबुले अंदाज में आ गए और 'रिपोर्टर' बने गए। इस दौरान उन्होंने चहल का इंटरव्यू लिया।
युवराज का चहल से पहला सवाल था कि बॉल ज्यादा भारी है या आप? जवाब में चहल ने कहा कि वह बॉल से थोड़े भारी हैं। युवराज का आखिरी सवाल भी मजेदार था और उतना ही मजेदार रहा चहल का जवाब। युवराज ने पूछा कि आपको कैसा लगा जब मैंने आपको गोद में उठाया। चहल ने जवाब दिया, 'बहुत अच्छा लगा, डीडीएलजे जैसी फीलिंग्स आ रही थी।' आप भी देखिए यह मजेदार इंटरव्यू...
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स