होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब आया मोबाइल एडिटर का जमाना, HT नियुक्त करेगा 750 मोबाइल जर्नलिस्ट्स
अब आया मोबाइल एडिटर का जमाना, HT नियुक्त करेगा 750 मोबाइल जर्नलिस्ट्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘हिंन्दुस्तान टाइम्स’ ने यूसुफ उमर को अपना मोबाइल एडिटर बनाया है। यूसुफ अवॉर्ड विनिंंग मोबाइल जर्नलिस्ट है। वे है तो भारतीय मूल के, लेकिन उसके पास ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की नागरिकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘हिंन्दुस्तान टाइम्स’ ने यूसुफ उमर को अपना मोबाइल एडिटर बनाया है। यूसुफ अवॉर्ड विनिंंग मोबाइल जर्नलिस्ट है। वे है तो भारतीय मूल के, लेकिन उसके पास ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की नागरिकता है।
एचटी में जुड़ने से पहले उमर साउथ अफ्रीका के 24X7 प्रसारित होने वाले एक टेलिविजन चैनल ‘eNCA’ में कार्यरत थे। विदेशी मामलों के संवाददाता के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर रिपोर्टिंग की है। उन्होंने सीरिया का सिविल वॉर भी कवर किया है।
एचटी में उमर का काम अंग्रेजी दैनिक के लिए 750 मोबाइल जर्नलिस्ट की नियुक्ति करना होगा। ऐसा हिन्दुस्तान टाइम्स की नई पॉलिसी के अंतर्गत उठाया गया कदम है, जो एचटी डिजिटल का एक्सपेंशन करेगा।
कुछ समय तक उमर ने ड्यूक मीडिया के साथ काम किया और यहां उन्होंने Snapchat storytelling पर रिसर्च किया। एचटी में वह चीफ कंटेंट ऑफिसर निक दावेस (Nic Dawes) को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स