होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IBN7: सुमित अवस्थी और किशोर अजवाणी के काम का हुआ बंटवारा
IBN7: सुमित अवस्थी और किशोर अजवाणी के काम का हुआ बंटवारा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नेटवर्क18 के हिंदी न्यूज चैनल आईबीएन7 में एबीपी से किशोर अजवाणी के जॉइन करने के बाद से चैनल में दो डिप्टी मैनेजिंग एडिटर हो गए हैं। गौरतलब है कि सुमित अवस्थी ने दो साल पहले डिप्टी मैनेजिंग एडिटर के पद पर ही आईबीएन7 जॉइन किया था और तभी से वे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नेटवर्क18 के हिंदी न्यूज चैनल आईबीएन7 में एबीपी से किशोर अजवाणी के जॉइन करने के बाद से चैनल में दो डिप्टी मैनेजिंग एडिटर हो गए हैं। गौरतलब है कि सुमित अवस्थी ने दो साल पहले डिप्टी मैनेजिंग एडिटर के पद पर ही आईबीएन7 जॉइन किया था और तभी से वे पूरे चैनल की कमान संभाल रहे थे।
पर अब चैनल में दो डिप्टी मैनेजिंग एडिटर के होने से कंपनी ने दोनों के काम का बंटवारा कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुमित अवस्थी इनपुट सेक्शन का पूरा काम देखेंगे और किशोर अजवाणी आउटपुट की जम्मेदारी संभालेंगे। पूरी आउटपुट टीम अब किशोर अजवाणी को रिपोर्ट करेगी। साथ ही दोनों वरिष्ठ पत्रकार चैनल के कंसल्टिंग एडिटर प्रबल प्रताप सिंह के साथ काम करते हुए चैनल को नई ऊचांई पर पहुंचाने में जुटेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स