होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी एंकर के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम, उठाई ये मांग

टीवी एंकर के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम, उठाई ये मांग

'मातृभूमि न्‍यूज टेलिविजन चैनल' के डिप्‍टी एडिटर और एंकर वेणु बालकृष्‍णन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया।।

'मातृभूमि न्‍यूज टेलिविजन चैनलके डिप्‍टी एडिटर और एंकर वेणु बालकृष्‍णन के समर्थन में केरल के पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमान चांडी भी आगे आ गए हैं। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से बालकृष्‍णन के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खत्‍म करने और सरकारी अधिकारी वी मधु का निलंबन समाप्‍त करने की मांग की है। उन्‍होंने दर्ज एफआईआर को मनमाना कदम बताते हुए प्रेस की स्‍वतंत्रता को कुचलने का कदम बताया है। बालकृष्‍णन के खिलाफ डीवाईएफआई के क्षेत्रीय नेता और सीपीएम की यूथ विंग द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।

गौरतलब है कि 17 जून को चैनल पर एक लाइव डिबेट शो के दौरान वेणु के एक बयान को सांप्रदायिकता बढ़ाने वाला बताते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं मधु को केविन नामक युवक की हत्‍या के मामले में फेसबुक पोस्‍ट शेयर करने के आरोप में निलंबित किया गया है। चांडी का कहना है, 'यदि मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर पुलिस केस दर्ज करना शुरू कर देगी तो पार्टी द्वारा संचालित अखबारों और टीवी चैनलों में काम कर रहे कई लोग जेल चले जाएंगे।मुख्‍यमंत्री को लिखे पत्र में चांडी का कहना है कि प्रेस की स्‍वतंत्रता और अभिव्‍यक्ति की आजादी बरकरार रहनी चाहिए।

गौरतलब है कि वेणु बालकृष्णन ने 7 जून को  प्रसारित डिबेट शो में पुलिस अत्याचारों का जिक्र करते हुए अर्नाकुलम के मुस्लिम युवक उस्मान पर हुई कथित बर्बरता का जिक्र किया था। अपने शो में उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि, 'रमजान के महीने में जहां युवा कठिन उपवास रखते हैं वहीं मुख्यमंत्री उनपर अपनी तानाशाही दिखा रहे हैं।'

वहीं दूसरी तरफ, 'एडिटर्स गिल्‍ड ऑफ इंडिया(Editors Guild of India) ने 'मातृभूमि न्‍यूज टेलिविजन चैनलके डिप्‍टी एडिटर और एंकर वेणु बालकृष्‍णन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की निंदा की है। गिल्‍ड का कहना है कि बालकृष्‍णन ने अपने शो में जो कहा है वह मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर कहा है। बालकृष्‍णन के खिलाफ की गई कार्रवाई प्रेस की स्‍वतंत्रता पर हमला है और राज्‍य सरकार को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। 



समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

9 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

9 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

47 minutes ago