होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 1 किलो की गुड़िया खोलेगी चर्चित पत्रकार पूजा तिवारी की डेथ मिस्ट्री का राज!

1 किलो की गुड़िया खोलेगी चर्चित पत्रकार पूजा तिवारी की डेथ मिस्ट्री का राज!

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फरीदाबाद की चर्चित पत्रकार पूजा तिवारी की मौत को करीब दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक जांच टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। बता दें कि डेथ मिस्ट्री केस में एसआईटी की जांच जारी है। बुधवार को अदालत से अनुमति के बाद पुलिस आरोपी इंस्पेक्ट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

फरीदाबाद की चर्चित पत्रकार पूजा तिवारी की मौत को करीब दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक जांच टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। बता दें कि डेथ मिस्ट्री केस में एसआईटी की जांच जारी है। बुधवार को अदालत से अनुमति के बाद पुलिस आरोपी इंस्पेक्टर अमित वशिष्ठ को लेकर सदभावना अपार्टमेंट पर पहुंची और क्राइम सीन रीक्रिएक्ट करने की कोशिश की। एक और दो किलो की दो गुड़िया सीन- रीक्रिएशन में डमी के स्थान पर इस्तेमाल की गई।

इस दौरान पुलिस ने बकायदा पूजा के डमी को पांचवी मंजिल से गिराकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की। इस डमी के जरिए पुलिस ने ये पता लगाने की कोशिश की कि पूजा किस तरह और किन हालातों में गिरी होगी। इस डमी को पुलिस ने कई बार पांचवी मंजिल से फेंका और पता लगाने की कोशिश की आखिर कैसे पूजा की मौत हुई।

वहां पूजा की डमी को गिराकर मामले की तहकीकात की गई। हालांकि, डमी के वजन और साइज को लेकर जांच टीम सवालों के घेर में आ गई।

जांच टीम के मुताबिक, पूजा की कदकाठी की डमी बनाने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल और महंगी है। इसलिए इस डमी के सहारे जांच की जा रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट के सामने पुलिस ने पूजा की डमी को पांचवी मंजिल से गिराकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की कि किस किस तरह और किन हालातों में वह ऊपर से गिरी होगी।

इस दौरान आरोपी इंस्पेक्टर अमित ने जांच का विरोध करते हुए हंगामा भी किया। अमित ने कहा कि ये तो ड्रामेबाजी है। पूजा लगभग 60-65 से किलो वजन की थी। आप लोग इन खिलौनों को गिराकर नतीजा निकालना चाहते हैं। जांच टीम ने  अमित को शांत किया और जांच पूरी की।

बताते चलें कि पूजा के सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच में उसके सही होने की पुष्टि हो चुकी है। सुसाइड नोट की राइटिंग पूजा तिवारी की ही है। उसकी लिखावट की जांच हो गई है। इस बात का खुलासा पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने किया है। खुदकुशी से पहले पूजा ने अपने माता-पिता को एक चिट्ठी लिखी थी।

उसमें उसने लिखा कि उसके इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उसने लिखा था कि डॉक्टर अरुण और अर्चना गोयल भ्रूण हत्या के लिए दोषी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूजा ने अंत में लिखा कि 'बहुत थक चुकी हूं, अब और हिम्मत नहीं। कुछ भी बनना मगर पत्रकार मत बनना'।

वहीं पूजा और अमित के कॉमन फ्रेंड भारत शाह ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया था। उसने कहा था कि इंस्पेक्टर अमित वशिष्ठ और पूजा एक-दूसरे के बेहद करीब थे। लेकिन अक्सर आपस में लड़ते रहते थे। उसने बताया था कि उस रात मौत से पहले दोनों साथ थे और देर तक एक दूसरे से लड़ते रहे।

गौरतलब है कि पत्रकार पूजा तिवारी की सदभावना अपार्टमेंट में ही पांचवी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी, लेकिन उसकी मौत अभी भी मिस्ट्री बनी हुई है। हालांकि इसके बाद पुलिस ने पूजा के इंस्पेक्टर दोस्त अमित को गिरफ्तार कर लिया था।

कौन थी पूजा तिवारी ?

पूजा तिवारी मूल रूप से इंदौर के रहने वाली थी। वह वेब पोर्टल डीएनए में पत्रकार के तौर पर काम करती थी। वह फरीदाबाद के सेक्टर-46 में सदभावना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 509 में रहने वाली उसकी दोस्त अमरीन के साथ रहा करती थी। वेब पोर्टल में उसे खोजी खबरें करने का काम दिया गया था। वह इसी काम को अंजाम दे रही थी।

पूजा ने किया था स्टिंग :

पूजा ने भ्रूण हत्या करने वाले कुछ डॉक्टरों का स्टिंग किया था लेकिन डॉक्टर ने पूजा तिवारी पर 2 लाख रुपए मांगने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा दिया इसके बाद पुलिस उसे परेशान करने लगी। एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है।

पूजा के खिलाफ मुकदमा:

लिंग जांच और गर्भपात को लेकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन से पूजा कई डॉक्टर्स के लिए दुश्मन बन गई थी, जिसका बदला लेने के लिए डॉक्टरों ने मिलकर पूजा के खिलाफ जबरन वसूली और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। यह मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद से पूजा काफी परेशान चल रही थी।

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

7 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

8 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

14 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

19 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

8 hours ago